फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Electricity failed due to storm, did not come even after two days, troubled women did chakkajam

Sehore: आंधी से गुल हुई बिजली दो दिन बाद भी नहीं आई, परेशान महिलाओं ने कर दिया चक्काजाम

Sun, 23 Jul 2023 11:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 23 Jul 2023 11:39 PM IST
सार

बिजली व्यवस्था फेल होने से बुधनी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम ऊंचाखेड़ा में रविवार को ग्रामवासियों, महिलाओं ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Sehore: Electricity failed due to storm, did not come even after two days, troubled women did chakkajam
बिजली फेल होने से नाराज महिलाओं ने चक्काजाम कर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मौसम में हो रहे बार-बार बदलाव से कहीं तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है तो कहीं उमस भरी गर्मी पड़ रही है। बीते दो दिन पहले तेज हवा आंधी से नगर सहित ग्रामीण अंचल में कई स्थानों पर बिजली के पोल तो कहीं हरे भरे पेड़ भी नीचे गिर गए। बिजली के पोल गिरने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। बिजली व्यवस्था फेल होने से बुधनी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम ऊंचाखेड़ा में रविवार को ग्रामवासियों, महिलाओं ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


ग्रामीणजनों ने बताया कि पिछले तीन दिन से यहां पर लाइट नहीं है जिससे यहां बुरे हाल हैं। लाइट नहीं होने से पानी से अन्य समस्याओं से ग्रामीण जूझ रहे हैं, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। रविवार को ग्रामीण महिलाएं सड़क पर उतर के आगे आईं और चक्काजाम किया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचकर विभाग के अधिकारियों ने समझाइश देकर आश्वस्त किया और चक्काजाम खत्म कराया। उल्लेखनीय इस समय उमस भरी गर्मी पड़ रही है और बिजली नहीं होने से लोगों के बुरे हाल हैं और लोग हैरान परेशान हैं। बिजली विभाग के द्वारा बार-बार फाल्ट होने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन


बिजली विभाग की ओर से कहा गया कि 21 जुलाई की रात्रि में भीषण आंधी-तूफान से लाइन प्रभावित हुई है। सबसे अधिक प्रभावित पीलीकरार एवं बाया घरेलू फीडर हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में खंभे, डीपी स्ट्रक्चर, लाइन के तार एवं केवल लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इनसे जुड़े 17 ग्रामों की विद्युत सप्लाई बाधित हुई थी। रिस्टोरेशन का कार्य एवं एसटीसी द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर ठेकेदार की सहायता से लगभग 50 लेबर लगाकर युद्ध स्तर पर कार्य किया गया और केवल 1 ग्राम ऊंचा खेड़ा को छोडक़र शेष सभी ग्रामों में शनिवार देर शाम तक विद्युत प्रदाय सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed