फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore Crime In absence of wife and son father used to rape his own daughter case registered

Sehore Crime: पत्नी और बेटे की गैर मौजूदगी में पिता अपनी ही बेटी से करता था दुष्कर्म, मामला दर्ज

Mon, 09 Dec 2024 10:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 09 Dec 2024 10:29 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक पिता अपनी पत्नी और बेटे के न रहने पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता था। फिलहाल, बेटी की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Sehore Crime In absence of wife and son father used to rape his own daughter case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर में एक पिता ने अपनी ही 11 वर्षीय मासूम बालिका के साथ बलात्कार कर रिश्ते को कलंकित कर दिया। आरोपी पिता अपनी पत्नी और पुत्र की गैर मौजूदगी में 11 वर्षीय बालिका से बलात्कार करता था। बालिका ने अपनी मां के साथ अमलाहा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अपने ही पिता पर कई बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है। मामले में अमलाहा चौकी पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली 11 वर्षीय ने अपनी मां के साथ अमलाहा चौकी पहुंचकर सारी कहानी पुलिस को सुनाई। बालिका ने अपने पिता पर कई बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है। बालिका ने पुलिस को बताया है कि उसकी मां एक निजी कॉलेज में बर्तन-पोछे का काम करती है। बड़ा भाई नानी के घर गया हुआ था। तब पिता ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इससे परेशान होकर उसने सारी आपबीती अपनी मां को बताई और मां के साथ थाने पहुंचकर अपने पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया।
विज्ञापन


अमलाहा चौकी प्रभारी अजय जोझा ने बताया कि आमलाहा में जिस पिता ने अपनी पुत्री के साथ अनैतिक कार्य किया है, उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस 64 (2) (एफ), बीएनएस 64 (2) (एम), बीएनएस 65 (2), बीएनएस 115 (2) और बीएनएस 351 (3) के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed