फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore Court News Life imprisonment to the rapist of third class student,

Sehore: तीसरी की छात्रा के दुष्कर्मी को उम्रकैद, जज बोले-समाज में गंदगी फैलाने वालों को आजीवन दंड मिलना जरूरी

Wed, 20 Nov 2024 04:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 20 Nov 2024 04:50 PM IST
सार

अपर सत्र न्यायाधीश रविंद्र कुमार शर्मा ने बड़ा फैसला सुनाते हुए नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले दोषी को आजीवन जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसी गंदगी फैलाने वालों को आजीवन दंड मिलना ही चाहिए।

विज्ञापन
Sehore Court News Life imprisonment to the rapist of third class student,
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में तीसरी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म करने वाले दोषी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने टिप्पणी में कहा कि समाज में ऐसी गंदगी फैलाने वालों को आजीवन दंड मिलना ही चाहिए।
विज्ञापन


नाबालिगों के साथ लगातार बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश रविंद्र शर्मा ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा कि दुष्कर्म की घटना से स्त्री का पूरा जीवन प्रभावित हो जाता है। इसलिए ऐसे मामलों में आरोपी पर किसी भी तरह की उदारता दिखाना न्यायोचित नहीं है। ऐसे आरोपियों को तो आजीवन दंड मिलना आवश्यक है। न्यायाधीश ने जून 2023 में आठ वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ हुई घटना के मामले में आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा दी। उन्होंने आदेश में कहा कि पीड़िता के साथ न्याय होना चाहिए। उन्होंने जिला विधिक प्राधिकरण सीहोर को इस मामले में लेख करते हुए पीड़ित को उचित पुनर्वास व उचित प्रतिकर दिए जाने की बात कही है। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए विशेष लोक अभियोजन शिरीष उपासनी ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश रविंद्र कुमार शर्मा ने बड़ा फैसला सुनाते हुए नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले दोषी को आजीवन जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया। उन्होंने बताया कि बीते 7 से 19 जून के बीच आरोपी सचिन कोरकू पिता गयाप्रसाद (24)निवासी ग्राम बालागांव थाना नसरुल्लागंज जिला सीहोर को दोषी पाते हुये धारा 376 (AB) भादवि एवं धारा पॉक्सो एक्ट में आजीवन कारावास, जो शेष संपूर्ण जीवन काल के लिए होगा एवं 500-500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराधी द्वारा कक्षा तीसरी में अध्ययन कर रही 8 वर्षीय बालिका को 20 रुपए का लालच देकर अपने साथ घर ले गया। जहां नाबालिग के साथ गलत काम किया। नाबालिग को लगातार दर्द हुआ, तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी। न्यायाधीश शर्मा ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि इस तरह के मामले में आरोपी को दंडित किया जाना आवश्यक है, जिससे समाज में ऐसी गंदगी फैलाने वालों को सबक मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed