फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore Borewell Case: No bail to the negligent farm owner who left the field open after boring

Sehore Borewell Case: खेत में बोर करवाने के बाद खुला छोड़ने वाले लापरवाह खेत मालिक को जमानत नहीं, भेजा जेल

Mon, 12 Jun 2023 07:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 12 Jun 2023 07:34 PM IST
सार

सीहोर बोरवेल कांड में आरोपी बनाए गए खेत मालिक का जमानत आवेदन कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इसके बाद उसे जेल भेज दिया। कोर्ट को बताया गया कि उसकी लापरवाही कहीं न कहीं हादसे का कारण बनी। 

विज्ञापन
Sehore Borewell Case: No bail to the negligent farm owner who left the field open after boring
court new - फोटो : istock

विस्तार

सीहोर जिले के ग्राम मुगावली में खुले बोरवेल में गिरकर ढाई साल की सृष्टि की मौत के बाद प्रशासन ने सख्ती बरती है। मामले में लापरवाही से खेत में बोर करवाने के बाद खुला छोड़ने वाले खेत मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। सोमवार को खेत मालिक का जमानत आवेदन निरस्त कर दिया गया और उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


बता दें कि जिला दंडाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करने पर पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ मामला कायम किया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट निधु श्रीवास्तव जिला सीहोर ने अभियुक्त गोपाल कुशवाह पिता स्व. नन्नू्लाल कुशवाह का जमानत आवेदन निरस्त करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। मीडिया सेल प्रभारी जिला सीहोर केदार सिंह कौरव ने बताया कि हाल ही में सीहोर जिले का बहुचर्चित मामला, जिसमें ग्राम मुगावली के निवासी राहुल कुशवाह के घर के पास के खेत के खुले हुए बोरवेल में उसकी ढाई वर्षीय पुत्री सृष्टि की गिरकर मृत्यु हो गई थी। उक्त मामले में पुलिस द्वारा खेत के मालिक गोपाल कुशवाह व बोरवेल खननकर्ता के विरुद्ध थाना मंडी में अपराध क्रमांक 224/2023, धारा- 188, 308 भादवि में पंजीबद्ध कर आरोपी गोपाल कुशवाह को गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। 
विज्ञापन


बचाव पक्ष द्वारा आरोपी गोपाल कुशवाह के धारा 437 दप्रस के जमानत आवेदन पर एडीपीओ केदार सिंह कौरव द्वारा बहस करते हुए न्यायालय से निवेदन किया गया कि अभियुक्त की लापरवाही के कारण खुले पड़े बोरवेल में ढाई साल की बच्ची गिर गई और जिसे निकालने में शासन को काफी मशक्कत करने पड़ी। इसके बावजूद भी बच्ची को बचाया नहीं जा सका। अभियोजन के तर्कों से सहमत होकर कोर्ट ने आरोपी के जमानत आवेदन को निरस्त करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने के आदेश पारित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed