फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore BJP wants to kill Rahul Gandhi alleged Jeetu Patwari in Tractor Kisan Nyay Yatra

Sehore: 'राहुल गांधी की हत्या करना चाहती है BJP, ट्रैक्टर किसान न्याय यात्रा में जीतू पटवारी ने लगाया आरोप

Thu, 19 Sep 2024 10:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 19 Sep 2024 10:56 PM IST
सार

जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी के नेता कहते हैं कि जो तुम्हारी दादी का हश्र हुआ, वही तुम्हारा होगा। तुम आतंकवादी हो, उन्होंने सवाल किया कि आखिर देश के प्रधानमंत्री और बीजेपी को राहुल गांधी के खिलाफ इतनी नफरत क्यों है। 

विज्ञापन
Sehore BJP wants to kill Rahul Gandhi alleged Jeetu Patwari in Tractor Kisan Nyay Yatra
ट्रैक्टर किसान न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भैरूंदा (सीहोर) में आयोजित कांग्रेस की ट्रैक्टर किसान न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए दुर्गा चौक पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा, आमजन की आवाज उठाने वाले राहुल गांधी की हत्या भाजपा कराना चाहती है। उनके नेता, विधायक और मंत्री जीभ काटने, हत्या करने की राहुल गांधी को धमकी दे रहे हैं। बावजूद इसके भाजपा के शीर्ष नेतृत्व चुप्पी साधे हुए है। इससे सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि यह सब कुछ प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष की शह पर हो रहा है।

विज्ञापन


पटवारी ने कहा कि बीजेपी के नेता कहते हैं कि जो तुम्हारी दादी का हश्र हुआ, वही तुम्हारा होगा। तुम आतंकवादी हो। उन्होंने सवाल किया कि आखिर देश के प्रधानमंत्री व बीजेपी को राहुल गांधी के खिलाफ इतनी नफरत क्यों हैं। क्योंकि उन्होंने इस देश के नागरिकों से 4,000 किलोमीटर न्याय यात्रा निकालकर प्रेम, मोहब्बत और प्यार की बात की। उन्होंने किसानों के बच्चों, संविधान बचाने, जातिगत जनगणना कराने, आरक्षण बचाने, किसानों को उपज का एमएसपी दिलाने, गरीबों, युवाओं, बेरोजगारों की बात की तो यह भाजपा को नहीं भाया और अब केंद्रीय मंत्री सहित उनके नेता गण राहुल गांधी की हत्या करने की बात कह रहे हैं। जबकि इस देश के एक-एक नागरिक का प्राचीन भारत का इस तरह का कोई इतिहास नहीं है।
विज्ञापन


किसानों को उपज का मूल्य दिलाने जारी रहेगा कांग्रेस का आंदोलन
जीतू पटवारी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री अपने आपको किसान हितैषी बताते हैं। बीते 20 वर्ष में सैकड़ों बार कहा कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे, लेकिन किसानों का भला केंद्र व राज्य सरकार आज तक नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र ने 18 वर्ष तक शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाए रखा। लेकिन किसानों के लिए क्या सुविधाएं यहां पर मिली। उन्होंने हर बार कहा कि मैं किसान का बेटा हूं और किसानी क्या होती है, यह मैं अच्छे से जानता हूं। उसके बाद भी भाजपा ने किसानों का मजाक उड़ाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका सबूत 2023 का भाजपा का घोषणा पत्र है, जिसमें उन्होंने 2,700 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं, 3,100 रुपये धान और 3,000 रुपये में मक्का खरीदने का वादा किया था। लेकिन सरकार अपने वायदे पर खरी नहीं उतरी। उन्होंने कहा कि भाजपा तो किसानों से किया वायदा पूरा नहीं कर पाई, लेकिन जब तक किसानों का सोयाबीन 6000, मक्का 3100, गेहूं 3250, धान 3100 रुपये समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदेगी, तब तक कांग्रेस का आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा, जिसमें आज कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया गया। इसके बाद मंडियों को बंद रखा जाएगा, यदि इसके बाद भी मांग नहीं पूरी होती है तो विधानसभा का घेराव होगा।

मोदी को शिवराज पसंद नहीं, इसलिए बनाया दूसरा सीएम  
पटवारी ने कहा कि इस देश की अर्थव्यवस्था किसानों पर निर्भर है। जब किसानों के पास पैसा आता है तो बाजार में सभी दुकानें गुलजार रहती हैं। लेकिन इस समय सरकार ने किसानों की कमर तोड़ रखी है। एक तरफ तो समर्थन मूल्य पर किसानों को उपज का सही दाम नहीं दिया जा रहा। दूसरी ओर इस क्षेत्र का किसान मूंग के पैसे के लिए सरकार की चौखट पर भीख मांग रहा है। इस क्षेत्र के सांसद शिवराज सिंह चौहान कृषि मंत्री होने के बाद भी उनके क्षेत्र का किसान परेशान है। ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिवराज सिंह चौहान को पसंद नहीं करते। इसी का कारण है कि जब इस प्रदेश की जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट दिया तो मोदी ने उन्हें हटाकर दूसरा सीएम बना दिया।

कांग्रेस की गोशालाओं से भाजपा ने चारा भी छीना
पटवारी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश में जिन गोशालाओं को शुरू कराया गया था, भाजपा की सरकार ने उनसे चारा भी छीन लिया। कई गोशालाएं बंद कर दी गई, जिससे गो माताएं सड़कों पर भटक रही हैं और वाहनों की टक्कर से आए दिन उनकी मौत हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि गाय हमारी माता है और हमें रोड पर छोड़ना आता है। जबकि गाय इस देश की प्राचीन विरासत व आस्था है। 

सज्जन बोले, अब क्या राष्ट्रपति बनने के बाद होगा क्षेत्र का विकास 
सभा को पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि बुधनी के मतदाताओं ने शिवराज सिंह चौहान को 18 साल तक मुख्यमंत्री और अब केंद्रीय मंत्री बना दिया। अब क्या वह राष्ट्रपति बनाने के बाद इस क्षेत्र का विकास करेंगे। वहीं, पीसी शर्मा ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान नकली किसान थे और अब असली किसान तो जीतू पटवारी हैं।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर की मांग
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय पटेल द्वारा एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि फसलों के दाम एमएसपी पर मिले, बढ़े हुए बिजली के बिल वापस लिये जाएं, रेलवे व नेशनल हाइवे में अधिगृहित भूमि का उचित मुआवजा दिया जाए। गरीब, अज, अजजा व अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार बंद किये जाएं। गोवंश की सुरक्षा करते हुए उनकी दुर्दशा पर ध्यान दिया जाए, प्रस्तावित रातापानी अभ्यारण में आदिवासियों के विस्थापन को रोका जाए। प्रदेश की सबसे पुरानी गोसदन देलावाड़ी को पुन: शुरू किया जाए। इसके अतिरिक्त बिगड़ती आर्थिक स्थिति, लगातार बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं पर भी तुरंत संज्ञान लिया जाए। 


एक नजर कांग्रेस किसान ट्रैक्टर रैली पर 
कांग्रेस की किसान ट्रैक्टर रैली में विभिन्न गांवों के किसानों ने 350 से अधिक ट्रैक्टर लेकर आए। रैली का शुभारंभ क्षेत्र के गांव नंदगांव से हुआ, जिसकी अगुवाई पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा, विधायक आरिफ मसूद, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती और संजय पटेल द्वारा की गई। प्रशासन द्वारा वाहनों की अत्याधिक संख्या को देखते हुए कृषि उपज मंडी गेट पर बैरिकेड्स कर रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन कांग्रेसियों के विरोध को देखते हुए रैली सभा स्थल पर पहुंची। लगभग दो घंटे से भी अधिक समय तक भैरूंदा शहर की सड़क जाम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed