फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: Bike riding goons waved swords in PM Shri School, threatened students, incident captured in CCTV

Sehore: बाइक सवार गुंडों ने पीएम श्री स्कूल में लहराई तलवार, छात्र-छात्राओं को धमकाया, सीसीटीवी में घटना कैद

Fri, 26 Jul 2024 10:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 26 Jul 2024 10:48 PM IST
सार

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों बदमाश सरेआम अपनी बाइक पर तलवार लेकर स्कूल में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। वे तलवार लहराकर बच्चों के साथ गाली-गलौज करने लगे। दोनों युवकों ने लड़कियों का पीछा कर उन पर गंदे कमेंट्स किए।

विज्ञापन
Sehore: Bike riding goons waved swords in PM Shri School, threatened students, incident captured in CCTV
सीहोर के पीएमश्री स्कूल में तलवार लहराते नजर आए दो युवक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर में बदमाशों को हौसले बुलंद हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी बदमाशों में कानून का खौफ बिल्कुल भी नहीं है। ऐसा ही एक मामला सीहोर जिले से सामने आया है। जहां बदमाशों ने स्कूल में जाकर सरेआम तलवार का खौफ दिखाकर छात्राओं से छेड़छाड़ की। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
विज्ञापन


दरअसल, यह मामला श्यामपुर थाना क्षेत्र का है। जहां बाइक सवार दो बदमाश ने पीएम श्री गवर्नमेंट स्कूल में सरेआम तलवार ले जाकर छात्राओं के साथ छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर दोनों बदमाशों ने छात्रों को तलवार दिखाकर धमकी भी दी।
विज्ञापन


घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों बदमाश सरेआम अपनी बाइक पर तलवार लेकर स्कूल में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। स्कूल की प्राचार्य फ्रांसिस्का बारा ने श्यामपुर पुलिस थाना में एक शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि बुधवार सुबह दो लड़के सोहेल व सौरभ स्कूल परिसर में बाइक पर सवार होकर हाथ में तलवार लेकर आए और तलवार लहराकर बच्चों के साथ गाली-गलौज करने लगे। दोनों युवकों ने लड़कियों का पीछा कर उन पर गंदे कमेंट्स किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य के शिकायती आवेदन के बाद पुलिस ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ अपराध कायम कर विवेचना शुरू की। इस संबंध में एसडीओपी पूजा शर्मा का कहना है कि पीएम श्री शासकीय स्कूल प्राचार्य द्वारा इस संबंध में शिकायत की गई थी, जिसके बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed