{"_id":"634fc4e16d00d31b0b473f11","slug":"sehore-attack-on-policemen-who-went-to-catch-gamblers-asi-and-two-policemen-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: जुआरियों को पकड़ने गए पुलिसवालों पर हमला, एएसआई और दो पुलिस जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: जुआरियों को पकड़ने गए पुलिसवालों पर हमला, एएसआई और दो पुलिस जवान घायल
Wed, 19 Oct 2022 03:05 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 19 Oct 2022 03:05 PM IST
सार
सीहोर जिले में जुआरियों को पकड़ने गए पुलिसकर्मियों पर हमला हो गया। इस घटना में एक एएसआई सहित दो पुलिस के जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज नगर के सिविल अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मियों का उपचार चल रहा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावरों में महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिसकर्मी जुआरियों को पकड़ने गए थे, तभी उन पर हमला हो गया। इस घटना में एक एएसआई सहित दो पुलिस के जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज नगर के सिविल अस्पताल में चल रहा है। बाद में पुलिस ने एक दर्जन लोगों पर केस कर चार को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसा मामला सीहोर जिले के नसरुल्लागंज का बताया गया है। एसडीओपी आकाश अमलकर ने बताया कि मंगलवार रात 11 बजे हंड्रेड डायल पर सूचना मिली थी कि सर्वहरा कॉलोनी में जुआ खेला जा रहा है। सूचना के बाद एएसआई मुकेश सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। पुलिस टीम जब रेस्ट हाऊस रोड स्थित सर्वहरा कॉलोनी पहुंची तो कुछ लोग जुआ खेलते मिले। पुलिस ने उनकी घेराबंदी की। लेकिन तभी जुआ खेल रहे युवकों ने उन पर हमला कर दिया। पास ही मौजूद महिलाएं भी आ गईं और उन्होंने भी पुलिसकर्मियों से मारपीट की।
अमलकर ने बताया कि घटना में एएसआई मुकेश सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र, आरक्षक विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले की सूचना थाने पर दी गई। तब थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हमलावारों को पकड़ने की कोशिश की। चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार लोगों के नाम संजय कांचले, रामनारायण कांचले, वीरेंद्र, विजेंद्र बताए गए हैं। इसके अलावा नम्रता, शिवानी, संध्या, संतोष, शिवम और अन्य 7 से 8 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम पर हुए हमले के बाद सीहोर एवं गोपालपुर का पुलिस बल नसरुल्लागंज थाने में तैनात किया गया हैं।