फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore Accident News: Car collided with trolley on Indore-Bhopal highway, three killed, were going to Kubereshwardham

Sehore Accident News: इंदौर-भोपाल हाईवे पर ट्रॉले से टकराई कार, तीन की मौत, कुबरेश्वरधाम जा रहे थे

Fri, 01 Jul 2022 07:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 01 Jul 2022 07:36 PM IST
सार

सीहोर जिले के भोपाल-इंदौर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। कार सड़क किनारे खड़े ट्रॉले में घुस गई। इसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Sehore Accident News: Car collided with trolley on Indore-Bhopal highway, three killed, were going to Kubereshwardham
ट्रॉले में पीछे से घुसी कार को निकालते लोग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भोपाल-इंदौर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। कार सड़क किनारे खड़े ट्रॉले में घुस गई। इसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग इंदौर से अहमदाबाद गुजरात के श्रद्धालु कुबरेश्वर धाम दर्शन करने कार से आ रहे थे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के जावर थाना अंतर्गत आने वाले भोपाल-इंदौर हाईवे पर सोल रिट्रीट के सामने श्रद्धालुओं से भरी कार (GJO7-D966) एक खड़े ट्रॉले में पीछे से टकराई है। हादसे में तीन महिलाओं की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


जावर थाना टीआई मदन इवने ने बताया कि कार सवार गुजरात के अहमदाबाद से शादी में शामिल होने इंदौर आए थे। शुक्रवार दोपहर वे इंदौर से कुबरेश्वर धाम जा रहे थे। इसी दौरान इनकी कार सोल रिट्रीट के सामने ट्रॉले से टकरा गई। हादसे में 3 लोगों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कल्पना बाई बसंत बल्लई (48), निवासी एयरपोर्ट रोड इंदौर, नल्लू बेन ओमकार भाई (62)  निवासी अहमदाबाद, रेखा बेन देशमुख (70) निवासी- बिजलपुर इंदौर की मौके पर मौत हो गई। वहीं हेमलता हितेश (58) निवासी कपासीपुर गुजरात, योगिनी संदीप व्यास (21) निवासी अहमदाबाद गुजरात, कार चालक जिग्नेश गुणवंतलाल शर्मा (35), दिनांश जिग्नेश (5), जैमिनी सुधाकर (59), दीपिका जिग्नेश शर्मा (30) घायल हुए हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed