फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: A young man died again in Amargarh waterfall, jumped in film style and got swept away

Sehore: अमरगढ़ झरने में फिर एक युवक की मौत, फिल्मी स्टाइल में लगाई छलांग और बह गया, घंटों बाद भी नहीं मिला शव

Mon, 24 Jul 2023 09:13 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 24 Jul 2023 09:13 AM IST
सार

बुधनी के शाहगंज के पास स्थित अमरगढ़ झरने में रविवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था, इसी दौरान नहाते वक्त उसने फिल्मी स्टाइल में छलांग लगाई और गहरे पानी में डूबकर बह गया।

विज्ञापन
Sehore: A young man died again in Amargarh waterfall, jumped in film style and got swept away
अमरगढ़ झरने में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के बुधनी के शाहगंज के पास स्थित अमरगढ़ झरने में  रविवार को एक 29 वर्षीय युवक डूब गया। डूबने वाला युवक शिवकांत यादव पिता बलराम यादव उम्र 29 साल निवासी मालाखेड़ी  नर्मदापुरम का बताया जा रहा है, जो कि रविवार दोपहर को अपने दोस्तों के साथ अमरगढ़ झरने में पिकनिक मनाने आया था। वहीं, नहाने के दौरान वह फिल्मी स्टाइल में झरने  पर छलांग लगा रहा था, तभी गहरे पानी में डूब गया और बह गया।
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची शाहगंज पुलिस वन विभाग की टीम और गोताखोर की मदद से युवक को चार घंटे से अधिक समय तक रेस्क्यू किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार को पुन: रेस्क्यू किया जाएगा। बता दें, अमरगढ़ झरना घने जंगल में स्थित है, जहां पर लापरवाही से नहाने के दौरान ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। प्रशासन द्वारा खटपुरा के पास से ही अमरगढ़ झरने की तरफ जाने के लिए प्रतिबंध बोर्ड लगाया गया है, व लोगों को समझाइश भी दी जा रही है, झरना स्थल नहीं पहुंचे इसलिए प्रतिबंध का बोर्ड लगा है। बावजूद लोग अंदर घुस जाते हैं।  रविवार को भी सैकड़ों की संख्या में अमरगढ़ झरना पर लोग पहुंचे। दोपहर में फिल्मी स्टाइल में  छलांग लगाने के दौरान नर्मदापुरम निवासी  युवक डूब गया। 
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले भोपाल के युवक की डूबने से हुई थी मौत 
अमरगढ़ झरने पर बीते सप्ताह पहले भोपाल के मिनाल रेजीडेंसी आकाश जायसवाल, अंकित जायसवाल, हर्ष राय, आदित्य भदौरिया, सीमा सुमन, डोमनिक टोपो कार से पिकनिक मनाने के लिए अमरगढ़ झरने पर आए थे, तभी नहाते वक्त आकाश जायसवाल पिता दिगम्बर जायसवाल (उम्र 28 वर्ष)  निवासी मिनाल रेसीडेंसी भोपाल झरने के तेज बहाव में आ गया और डूब गया था। देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा लेकिन युवक का पता नहीं चला दूसरे दिन युवक का शव मिला था। हर साल यहां पर बारिश के मौसम में घटनाएं घटती हैं, प्रशासन की सख्ती  के बावजूद अमरगढ़ के झरने में ऐसे मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed