फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Sehore: 6 months imprisonment, fine of Rs 500, for assaulting the accused over the issue of running water motor on the farm

सीहोर: खेत में पानी की मोटर चलाने की बात पर मारपीट करने वाले आरोपी को 6 माह का कारावास, 500 रुपये अर्थदंड

Sun, 08 May 2022 04:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 08 May 2022 04:20 PM IST
सार

सीहोर जिले में खेत पर पानी की मोटर चलाने की बात को लेकर मारपीट करने वाले आरोपी को कोर्ट ने छह माह का सश्रम कारावास एवं 500 रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।
 

विज्ञापन
Sehore: 6 months imprisonment, fine of Rs 500, for assaulting the accused over the issue of running water motor on the farm
मारपीट करने वाला अब छह महीने जेल में रहेगा - फोटो : Pixabay

विस्तार

सीहोर जिले में खेत पर पानी की मोटर चलाने की बात को लेकर मारपीट करने वाले आरोपी को कोर्ट ने छह माह का सश्रम कारावास एवं 500 रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन


प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी इछावर जितेन्द्र सिंह परमार ने आरोपी गोलू उर्फ रूपसिंह वर्मा (22) निवासी दीवडिया रोड, इछावर को धारा 323 भादंवि में छह माह का सश्रम कारावास एवं 500 रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार मामला 2017 का है। 15 अक्टूबर 2017 को रात करीब साढ़े आठ बजे फरियादी राकेश वर्मा ने आरक्षी केन्द्र इछावर पर एफआईआर कराई कि वह उसके चकवाले खेत पर मवेशी घर से बाहर बांध रहा था कि गोलू पिता मुकेश वर्मा चकवाला आया एवं उसे गालियां देने लगा और बोला कि तू मोटर कैसे चला रहा है। अभी उसकी पानी फेरने की सारी पूरी नहीं हुई है। यह कहकर गाली गलौज करने लगा। फरियादी ने मना किया तो गोलू ने उसके हाथ में रखा फावड़ा फरियादी को मार दिया। राकेश की चीखें सुनकर वहीं काम कर रहा जसरत आ गया, जिसने बीच बचाव किया। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने विवेचना की, कोर्ट ने सुनवाई के बाद आरोपी को दोषी करार देते हुए उक्त सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed