फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Parmar couple suicide case: SIT investigation begins, businessman to be questioned and notice to ED possible

परमार दंपती सुसाइड केस: एसआईटी जांच शुरू, व्यापारी से पूछताछ और ईडी पर नोटिस संभव

Thu, 19 Dec 2024 09:55 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 19 Dec 2024 09:55 AM IST
सार

सीहोर के आष्टा में परमार दंपती की आत्महत्या मामले की जांच तेज हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई। एसआईटी ने जांच शुरू कर दो पत्रों की सत्यता और व्यापारी पुनीत संचेती की भूमिका की जांच की। परिजनों के बयान जल्द लिए जाएंगे। 

विज्ञापन
Parmar couple suicide case: SIT investigation begins, businessman to be questioned and notice to ED possible
परमार दंपती सुसाइड केस में एसआईटी जांच करेगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के आष्टा थाना क्षेत्र में मनोज परमार और उनकी पत्नी नेहा परमार की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि दोनों की मौत फंदे पर लटकने से दम घुटने के कारण हुई। हालांकि, फोरेंसिक रिपोर्ट अभी लंबित है।
विज्ञापन


पांच सदस्यीय एसआईटी जांच में जुटी
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने एसडीओपी आष्टा आकाश अमलकर के नेतृत्व में थाना प्रभारी रविंद्र यादव सहित पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। यह टीम घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है। परिजनों के बयान अभी नहीं लिए गए हैं, क्योंकि वे शोक कार्यक्रम में व्यस्त हैं। उनके फ्री होते ही पुलिस उनके बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन


पत्रों और व्यापारी की भूमिका की जांच
घटनास्थल से दो पत्र बरामद हुए हैं—एक टाइप किया हुआ और दूसरा हस्तलिखित। इन पत्रों की सत्यता की जांच की जा रही है। हस्तलिखित पत्र में आष्टा के व्यापारी पुनीत संचेती का नाम सामने आया है। पुलिस ने उसे थाने बुलाकर पूछताछ की है, लेकिन उसने क्या बयान दिया, इसका खुलासा नहीं हुआ है। टाइप किए गए पत्र में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ईडी अधिकारियों को नोटिस जारी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने रिकॉर्ड और अन्य बिंदु जांच के दायरे में
पुलिस मृतक मनोज परमार के पुराने रिकॉर्ड और आर्थिक लेन-देन की भी जांच कर रही है। इसके अलावा, आत्महत्या के पीछे संभावित कारणों का पता लगाने के लिए परिवार, संदिग्ध व्यापारी और अन्य संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।


पुलिस का बयान
टीआई रविंद्र यादव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच में तेजी लाई गई है। व्यापारी पुनीत संचेती से पूछताछ की गई है और परिजनों के बयान जल्द दर्ज किए जाएंगे। एसआईटी घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed