फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Pandit Pradeep Mishra came in support of Dhirendra Krishna Shastri, said - Sanatani is never alone

Bageshwara Dham: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में आए पं. प्रदीप मिश्रा, बोले- सनातनी कभी अकेला नहीं होता

Wed, 25 Jan 2023 10:33 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 25 Jan 2023 10:33 AM IST
सार

प्रसिद्ध कथाकार पं. प्रदीप मिश्रा बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि सनातनी कभी अकेला नहीं होता, सनातन धर्म का एक-एक बच्चा आपके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है।

विज्ञापन
Pandit Pradeep Mishra came in support of Dhirendra Krishna Shastri, said - Sanatani is never alone
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में पं. प्रदीप मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विवादों में चल रहे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में सीहोर के प्रसिद्ध कथाकार पंडित प्रदीप मिश्रा भी आ गए हैं। मंगलवार को  प्रदीप मिश्रा ने गुजरात में चल रही कथा के दौरान पंडित शास्त्री का समर्थन करते हुए कहा कि सनातनी कभी अकेला नहीं होता, सनातन धर्म का एक-एक बच्चा आपके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है। 
विज्ञापन


पंडित मिश्रा ने कहा कि आज मुझे किसी ने कहा कि गुरूजी तुम भी तैयारी कर लो, अगला नंबर तुम्हारा ही है। तो मैंने उन्हें कहा- मैं नंबर नहीं देखता, क्योंकि एक बार जो भगवा को देख लेता है, वह भगवान का होकर ही चलता है। पंडित शास्त्री जी ये कभी मत सोचना कि आप अकेले चल रहे हैं। जिस समय आवाज लगेगी उस समय एक-एक सनातनी आपके साथ खड़ा हो जाएगा। आप चिंता मत करिए। भोलेनाथ का डमरू जरूर बजेगा। अपनी कथा के दौरान पंडित मिश्रा ने व्यास गादी से कहा कि संत, साधु, गुरू, ब्राह्मण, तपस्वी, साधक हो या उपासक, इनकी परीक्षा बहुत होती है। परीक्षा से घबराना नहीं चाहिए। जो सनातन धर्म की ओर आगे बढ़ेगा, जो सनातन धर्म की ध्वजा लेकर आगे बढ़ेगा, उन्हें अनेक परीक्षाएं देनी होंगी। 
विज्ञापन


पंडित मिश्रा ने आगे कहा- धीरेंद्र शास्त्री को यह पता होना चाहिए कि वे अकेले नहीं है। भोलेनाथ, कुबेर भंडारी, राम, कृष्ण भी आपके साथ हैं। इसके अलावा सनातन धर्म का एक-एक बच्चा भी आपके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है। आप सनातन धर्म की ध्वजा लेकर आगे चलिए। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि जो भी सनातन को आगे बढ़ाए उसके साथ आपके कदम चलने चाहिए। विघ्न तो मीराबाई के जीवन में भी आया, संत तुकाराम जी के जीवन में भी आया, नामदेव जी के जीवन में भी आया, कर्माबाई के जीवन में भी आया, चैत्नय महाप्रभु के जीवन में भी आया और वल्लभाचार्य जी के जीवन भी आया। ऐसा कौन से संत, साधु, तपस्वी हैं, जिसके जीवन में विघ्न नहीं आता। कष्ट आएगा ही। गुजरात के हलोल में चल रही शिवमहापुराण कथा सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। नागपुर की अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष श्याम मानव ने पंडित शास्त्री को चुनौती दी थी। जिसके बाद से धीरेंद्र शास्त्री चर्चाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिन्दू समाज निकालेगा जनाक्रोश रैली 
बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पर लगाए जा रहे आरोपों का विरोध करते हुए हिन्दू समाज बुधवार शाम चार बजे से सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाएगा। इसके साथ ही कोतवाली चौराहा से लीसा टॉकीज तक जनाक्रोश रैली निकालेगा। हिन्दू संगठनों का कहना है कि सनासन धर्म का बच्चा-बच्चा धीरेन्द्र शास्त्री के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed