फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Navratri 2022 Devotees gathered at Bijasan Dham Salkanpur 70 thousand people visited Durga Saptami

Navratri 2022: बिजासन धाम में भक्तों का सैलाब, दुर्गा सप्तमी पर 70 हजार दर्शनार्थियों ने किए दर्शन

Mon, 03 Oct 2022 11:11 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 03 Oct 2022 11:11 AM IST
सार

सीहोर के सलकनपुर देवी धाम में दुर्गा सप्तमी के अवसर पर 70 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओें ने मां बिजासन के दर्शन किए। माता के दर्शन करने दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Navratri 2022 Devotees gathered at Bijasan Dham Salkanpur 70 thousand people visited Durga Saptami
सलकनपुर देवी धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर के सलकनपुर में स्थित बिजासन धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। रविवार को दुर्गा सप्तमी के अवसर पर 70 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओें ने मां बिजासन के दर्शन किए। इस दौरान कई बार सलकनपुर में जाम की स्थिति भी बनी, लेकिन पुलिस की सक्रियता से लोगों को जाम से जल्दी राहत मिल गई।
विज्ञापन


नवरात्रि में सलकनपुर में दूर-दूर से जहां भक्त अपने वाहनों से आते हैं तो वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा करके भी पहुंचते हैं। इस बार भी लगातार पदयात्रियों के आने का सिलसिला जारी है। रविवार को अवकाश के चलते सुबह से ही सलकनपुर में भक्तों का तांता लगा रहा। पदयात्री भी दिनभर सलकनपुर पहुंचते रहे। 
विज्ञापन


चोर बने मुसीबत
सलकनपुर में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओें के मोबाइल फोन एवं महिलाओं के गले से मंगलसूत्र लूटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। नवरात्रि के दौरान 40 से अधिक मोबाइल फोन चोरी होने की सूचनाएं पुलिस को मिली है। इसके अलावा मंगलसूत्र एवं गले से चैन चोरी की शिकायतें भी पुलिस के पास आई हैं। रविवार को भी कई लोग मोबाइल फोन चोरी होने के आवेदन देने के लिए सलकनपुर पुलिस चौकी में पहुंचे। बताया जा रहा है कि चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सिविल में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया है, लेकिन इसके बाद भी वे अपने मंसूबों में कामयाब होकर घटनाओें को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed