फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP State Forest Service preliminary exam on December 17; 2600 candidates will sit in eight centers of Sehore

MP Forest Service Exam: प्रारंभिक परीक्षा 17 दिसंबर को; आठ केंद्रों में बैठेंगे 2600 परीक्षार्थी, जानें नियम

Sat, 16 Dec 2023 04:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 16 Dec 2023 04:31 PM IST
सार

MP State Forest Service Preliminary Exam: मध्यप्रदेश राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 17 दिसंबर को होगी। आठ परीक्षा केंद्रों पर कुल 26 सौ विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा को लेकर कुछ नियम भी बताएं गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...।
 

विज्ञापन
MP State Forest Service preliminary exam on December 17; 2600 candidates will sit in eight centers of Sehore
परीक्षार्थियों के लिए जारी किए गए जरूरी निर्देश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष-2023 का आयोजन 17 दिसंबर को जिला मुख्यालय के आठ परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। प्रथम सत्र प्रात: 10 बजे से 12 बजे और द्वितीय सत्र दोपहर 2.15 बजे से 4.15 बजे तक होगा। परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाए निश्चित करने के लिए कलेक्टर प्रवीण सिंह ने केंद्राध्यक्षों की ड्यूटी लगाई है।

विज्ञापन

 
परीक्षा केंद्रों पर यह वस्तुएं होंगी वर्जित
परीक्षा केंद्रों में छात्र-छात्रा अपने साथ किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे। जूते-मोजे पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश वर्जित होगा। परीक्षार्थी चप्पल और सैंडल पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंचें। चेहरे को ढंक कर परीक्षा कक्ष में प्रवेश वर्जित होगा। परीक्षार्थी अपने कपड़ों के कफलिंक्स, धूप का चश्मा, जूते-मोजे, हाथ के बैंड, हाथ में बंधे बंधन, परीक्षा में पेंसिल, रबर (इरेजर) और वाइटनर, बालों को बांधने का क्लेचर, बकल, घड़ी, हाथ में पहने जाने वाले मैटेलिक और चमड़े के बैंड, कमर में पहने जाने वाली बेल्ट, पर्स अथवा वॉलेट, टोपी, तावीज नहीं पहन सकेंगे।
विज्ञापन


इन आठ केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा
राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा के लिए बनाए गए सीहोर शहर के आठ परीक्षा केंद्रों में कुल 2600 छात्र-छात्रा परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र डाइट में 250 विद्यार्थी, केंद्रीय विद्यालय में 300, शासकीय स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल मंडी में 200, शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में 250, शासकीय एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल में 400, शासकीय कन्या महाविद्यालय में 400, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 400 और शासकीय चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय में 400 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed