फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP NEWS:Shocking double death in Sehore: Couple found dead, villagers carry bodies on shoulders

MP News: पति-पत्नी की दर्दनाक मौत से दहला गांव, खराब सड़क के चलते शव को कंधों पर लेकर 2KM तक पैदल चले ग्रामीण

Wed, 10 Sep 2025 05:07 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 10 Sep 2025 05:07 PM IST
सार

MP News: सीहोर जिले के उमरदा गांव में पति-पत्नी संदिग्ध हालात में मृत मिले हैं। इस खबर के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कैसे टूटी और खराब सड़क पर ग्रामीण शव को कंधे पर लेकर पैदल चल रहे हैं। ग्रामीणों ने टूटी सड़क पर आक्रोश जाहिर किया है।

विज्ञापन
MP NEWS:Shocking double death in Sehore: Couple found dead, villagers carry bodies on shoulders
खराब सड़क के कारण ग्रामीणों को शव खटिया पर डालकर कंधे पर उठाकर दो किलोमीटर ले जाना पड़ा।

विस्तार

सीहोर जिले के जनपद पंचायत आष्टा की उमरदा ग्राम पंचायत के भगतपुरा गांव में मंगलवार को सनसनीखेज घटना सामने आई। गांव के सोनू बंजारा (30) नीम के पेड़ पर फांसी से लटके मिले, वहीं उनकी पत्नी ममता बाई (28) घर के अंदर मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही सिद्धिकगंज थाना पुलिस मौके पर पहुँची और पंचनामा बनाकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए आष्टा सिविल अस्पताल भेजा। एसडीओपी आकाश अमलकर ने बताया कि पति ने फांसी लगाई और पत्नी घर में मृत मिली, परंतु ममता की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोनू और ममता अपने बच्चों के साथ अलग रहते थे
परिजनों के अनुसार, सोनू और ममता अपने बच्चों के साथ अलग रहते थे। मंगलवार सुबह जब परिजन घर पहुँचे तो घटना का पता चला। सोनू की बेटी ने अपने चाचा मेहरबान सिंह को खबर दी। मौके पर पहुँचे तो देखा कि सोनू पेड़ से लटका था और ममता मृत पड़ी थी। दोनों को एक साथ मृत देखकर पूरे गांव में मातम छा गया। मृत दंपति अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। बच्चों को देखकर ग्रामीण व्यथित हैं और उनके भविष्य को लेकर चिंता जता रहे हैं।
विज्ञापन


टूटी सड़क बनी सबसे बड़ी समस्या
घटना के बाद एक और दर्दनाक स्थिति सामने आई। खराब सड़क के कारण शव वाहन गांव तक नहीं पहुँच पाया। मजबूर होकर परिजनों और ग्रामीणों ने शवों को चारपाई पर रखकर करीब दो किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक कंधे पर ले गए। बरसात के दिनों में यह रास्ता कीचड़ से इतना खराब हो जाता है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण की समस्या को लेकर वे कई बार सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर और जिला कलेक्टर तक गुहार लगा चुके हैं। आवेदन और शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कई बार प्रसूता महिलाओं को भी चारपाई या झोली में डालकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ा है।


ये भी पढ़ें- गुना में बवाल: दिल में घुसा तीर, एक की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल, जमीन को लेकर भिड़े 300 लोग; देखें तस्वीरें

बस आश्वासन, सड़क अब तक नहीं बनी
ग्राम सरपंच अमर सिंह बंजारा का कहना है कि पंचायत से लेकर जिला स्तर तक कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन नतीजा शून्य रहा। आष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर का कहना है कि सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्वीकृत हो चुकी है और बरसात के बाद काम शुरू होगा। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे आश्वासन वे वर्षों से सुनते आ रहे हैं और अब उनका धैर्य जवाब दे रहा है।

ये भी पढ़ें- CRPF Jawan Suicide: दोस्त की दगाबाजी, पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें, मरने से पहले जवान ने लिखा छह पेज का नोट



 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed