फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP News Tips from Saumya Tiwari who played a key role in India U-19 Women World Cup victory

MP News: क्रिकेटर सौम्या के टिप्स, जिन्होंने भारत को अंडर-19 महिला विश्व कप की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

Tue, 04 Apr 2023 10:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 04 Apr 2023 10:31 PM IST
सार

भारत को अंडर-19 महिला विश्व कप में यादगार जीत दिलाने वाली सौम्या तिवारी ने मध्यप्रदेश में स्थित सीहोर जिले की बेटियों को शानदार टिप्स दिए। उन्होंने कहा, हमेशा मौके का फायदा उठाओ और नकारात्मक विचारों से दूरी बनाओ।

विज्ञापन
MP News Tips from Saumya Tiwari who played a key role in India U-19 Women World Cup victory
समर कैंप में शामिल प्रतिभाशाली खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत को अंडर-19 महिला विश्व कप में यादगार जीत में अहम भूमिका निभाने वाली सौम्या तिवारी का सीहोर शहर के बीएसआई मैदान पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन और पीपीसीए अकादमी के पदाधिकारियों ने सम्मान किया। इस मौके पर यहां मौजूद समर कैंप में शामिल प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सौम्या तिवारी ने कहा, हमेशा मौके का फायदा उठाओ और नकारात्मक विचारों से दूरी बनाओ। मैं स्वयं भी इसी मैदान पर मैच खेल चुकी हूं। मेरे कोच और माता-पिता के सपोर्ट से आज इस मुकाम पर हूं, क्रिकेट में हर दिन हमारी परीक्षा के लिए होता है।

विज्ञापन


मंगलवार को पीपीसीए अकादमी के तत्वाधान में जारी सात दिवसीय समर कैंप के दौरान क्रिकेटर सौम्या तिवारी शहर के बीएसआई मैदान पर पहुंची थीं। यहां पर उनका स्वागत सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक सुदेश राय, अतुल तिवारी, वीरेन्द्र वर्मा, पीपीसीए के कोच चेतन मेवाड़ा, अतुल त्रिवेदी, मदन कुशवाहा, संजय पटेल, उपेन्द्र सिंह ठाकुर और मनोज दीक्षित मामा आदि ने स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया।
विज्ञापन




डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया, क्रिकेटर सौम्या तिवारी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। विश्व कप में अपनी सधी हुई बल्लेबाजी से भारतीय टीम को संकट से निकाला और भारत को विश्व चैंपियन बनाने में विशेष भूमिका निभाई थी। फाइनल मुकाबले में सौम्या ने विजयी शाट लगाया था। हरफनमौला सौम्या ने टीम मैनेजमेंट की बात मानते हुए सिर्फ बल्लेबाजी पर ही पूरा ध्यान दिया था। सौम्या ने दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले ही कहा था कि हमारी टीम मजबूत है, मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसे पूरा करूंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को विश्व विजेता बनाया। प्रदेश का नाम रोशन करने वाली सौम्या तिवारी ने कहा कि उनका सपना है कि वह सीनियर टीम का हिस्सा बनें और अपने प्रदेश में लड़कियों को खेल में आगे बढ़ने की समझाइश दी। उन्होंने पीपीसीए द्वारा लड़कियों को फ्री-कोचिंग देने की पहल का स्वागत किया। इस मौके पर उनके कोच सुरेश चेन्नानी, पिता मनीष तिवारी और मां भारती तिवारी आदि का खिलाड़ियों के द्वारा स्वागत किया। अंत में पीपीसीए के कोच अतुल त्रिवेदी ने आभार व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed