फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP News: Bike collides with truck after collision with Scorpio on Bhopal-Biaora Highway two killed

MP: भोपाल-ब्यावरा हाईवे पर स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद ट्रक से टकराई बाइक, मासूम बच्ची समेत दो की मौत, चार घायल

Sat, 15 Jun 2024 01:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 15 Jun 2024 01:08 PM IST
सार

Sehore Crime News: भोपाल-ब्यावरा हाईवे एनएच 46 पर मीना ढाबा रामदेव जी मंदिर के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक ट्र्रक से टकरा गई और उसके नीचे आने से युवक और पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। भागने के चक्कर में बाइक चालक ने एक और गाड़ी को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
MP News: Bike collides with truck after collision with Scorpio on Bhopal-Biaora Highway two killed
भोपाल-ब्यावरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल-ब्यावरा हाईवे पर एक स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, इसके बाद बाइक एक अन्य ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को श्यामपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना सुबह 8:15 से 8:40 के बीच की बताई गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भोपाल-ब्यावरा हाईवे एनएच 46 पर स्थित बैरागढ़ खुमान और मीना ढाबा रामदेव जी मंदिर के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा उस समय का है जब बाइक सवार ब्यावरा की ओर से भोपाल जा रहा था। हादसे में बाइक पर बैठा युवक, दो बच्चे और महिला साइड में चल रहे ट्रक में जा घुसे। इसमें युवक और पांच साल की बच्ची की मौके पर मौत हो गई। एक बच्चा और महिला दूर जा गिरे। उन्हें गंभीर चोट आई है। मौके पर पहुंची श्यामपुर पुलिस ने बताया कि हादसे में 5 साल की लड़की और 24 साल के युवक की मौत हो गई है। बाइक चला रहे युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान राहुल जोगी (24) के रूप में हुई है। वह जोगीपुरा बरखेड़ी भोपाल का रहने वाला है। 
विज्ञापन


मदद के लिए रुकी कार को भी मारी टक्कर
दुर्घटना के बाद ग्रामीण मुकेश और विशाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय यहां से निकल रहे एक वेगेनर कार सवार घायलों की मदद के लिए रुके। कार सवार संजय कुमार डे कार से राजगढ़ से भोपाल में आर्मी हेड क्वार्टर जा रहे थे। स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने भागने की कोशिश में संजय कुमार की खड़ी कार में टक्कर मार दी। इसके बाद स्कॉर्पियो खाई में उतर गई। कार में बैठी संजय कुमार की मां वीना डे के सिर में चोट आई है। उनको और बाइक सवार दो घायलों को श्यामपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां से घायल महिला और बच्चे को भोपाल रेफर किया गया है। हादसे में स्कॉर्पियो का ड्राइवर भी जख्मी बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed