{"_id":"635947a535417907152a044e","slug":"miss-madhya-pradesh-riya-of-sehore-became-miss-madhya-pradesh-second-runner-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Miss Madhya Pradesh: सीहोर की बेटी ने पहना 'मिस मध्यप्रदेश' सेकेंड रनर अप का ताज, रिया क्लासिकल डांसर हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Miss Madhya Pradesh: सीहोर की बेटी ने पहना 'मिस मध्यप्रदेश' सेकेंड रनर अप का ताज, रिया क्लासिकल डांसर हैं
Wed, 26 Oct 2022 08:14 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 26 Oct 2022 08:14 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में सीहोर जिले की बेटी ने 'मिस मध्यप्रदेश' में तहलका मचा दिया। उन्होंने मिस मध्यप्रदेश सेकेंड रनर अप का ताज जीता है। वे नेता प्रतिपक्ष राम प्रकाश चौधरी की बेटी हैं।
विज्ञापन
मिस मध्यप्रदेश में रिया का तहलका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले के पूर्व पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष राम प्रकाश चौधरी की बेटी रिया (20) को मिस मध्यप्रदेश का सेकेंड रनर अप के ताज से नवाजा गया है। जबकि 'मिस मध्यप्रदेश ग्लैम' कनक गोस्वामी राही और फर्स्ट रनर अप कनिका कुकरेती को मिला।
विज्ञापन
बता दें कि रिया बीकॉम की पढ़ाई कर रही हैं। साथ ही रिया एक क्लासिकल डांसर भी हैं। वह फि़ल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर और एक्टर का काम भी करती हैं, रिया को मांडला आर्ट करने का भी शौक है। कई बच्चियों को डांस का प्रशिक्षण दे रही हैं, साथ ही बाइक रेसिंग का भी शौक रखती हैं।
विज्ञापन
रिया ने बताया, एनसीएफआई में मेरी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। मैं काफी एक्साइटेड थी और नर्वस भी, क्यूंकि ये मेरे लिए एक नया अनुभव था। इससे पहले मैं सिर्फ एक्टिंग और डांस पर फोकस किया करती थी। ग्रुमिंग क्लास के लिए मैं रोज दो घंटे सीहोर से भोपाल बस से ट्रैवल किया करती थी। इसमें परिवार का पूरा सपोर्ट मिलता था। मैं अपनी जीत का श्रेय अपनी बहन और मां को देती हूं। मेरी बहन के मार्ग दर्शन के कारण ही आज यह खिताब हासिल कर पाई।
विज्ञापन
जब संवाददाता ने जब रिया से सवाल किया कि अगर आपको दुनिया की सबसे बुद्धिमान या स्वस्थ महिला बनने का मौका मिले, तो आप क्या चुनेंगी? रिया ने उत्तर दिया कि मैं सबसे पहले एक स्वस्थ महिला बनना पसंद करूंगी। क्योंकि एक स्वस्थ महिला सबसे बुद्धिमान व्यक्ति हो सकती है। लेकिन एक अस्वस्थ महिला कभी भी सबसे बुद्धिमान व्यक्ति नहीं हो सकती। अगर हमारा स्वास्थ अच्छा रहेगा, तब हम आगे बढ़ेंगे और अपने सपनों को पूरा कर पाएंगे। स्वस्थ अच्छा तो सब अच्छा। रिया की इस उपलब्धि पर सभी ने उनको बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
