फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Life imprisonment to brother and sister who burnt woman to death in Sehore

Sehore: महिला को जलाकर मारने वाले भाई-बहन को आजीवन कारावास, हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर हुआ था विवाद

Thu, 20 Apr 2023 01:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 20 Apr 2023 01:35 PM IST
सार

सीहोर में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में एक महिला को जलाने के मामले में द्वितीय अपर सत्र न्यायालय आष्टा ने मामले आरोपी भाई-बहन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों आरोपियों पर अर्थदंड भी लगाया गया है।

विज्ञापन
Life imprisonment to brother and sister who burnt woman to death in Sehore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीहोर में हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला को जलाकर मारने के मामले में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश कंचन सक्सेना आष्टा ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आरोपी तीतला बाई उर्फ उर्मिला पत्नी भूपेंद्र (30) और रवि पिता मेहरबान सिंह (24) को धारा 302 भादंवि में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है। दोनों आरोपी देवली थाना सिद्दीकगंज जिला सीहोर के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी देवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि 18 मार्च 2021 को ग्राम देवली में हैंडपंप पर मृतका और आरोपी रवि के बीच में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में गाली-गलौज हो गई। इसी बात को लेकर रवि ने मृतका को थप्पड मार दिया। उसी समय रवि की बहन तीतला बाई मौके पर आकर मृतका के साथ गाल-गलौज कर बोली कि तूने मेरे भाई के साथ झगड़ा किया है। अभी तुझे बताती हूं। इसके बाद मृतका अपने घर की ओर जाने लगी। तभी रवि अपनी बहन तीतला बाई को बोला कि दीदी इसे घर पर जाकर मारकर ही आना। तब तीतला बाई मृतका के पीछे-पीछे उसके घर पहुंची।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घर के अंदर कमरे में तीतला बाई ने मृतका के साथ झूमा झटकी की। फिर तीतला बाई ने वहीं कमरे में एक बर्तन में रखे केरोसिन तेल को मृतका के शरीर पर उड़ेल कर माचिस से आग लगा दी। इससे मृतका के शरीर में आग लग गई। चीख-पुकार की आवाज सुनकर घर के बाहर काम कर रही मृतका की मां (फरियादी) घर के अंदर पहुंची। उसे देखकर तीतला बाई वहां से भाग गई। कुछ देर बाद तीतला का भाई आरोपी रवि आया और मृतका को आग से जला हुआ देखकर वापस भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके बाद मृतका को परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान मृतका की 21 मार्च 2021 को हमीदिया अस्पताल भोपाल में मौत हो गई। पुलिस थाना सिद्दीकगंज ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पूरी जांच के बाद अभियोजन पत्र न्यायालय में एसटी क्र 95/21 पर पंजीबद्ध किया गया।  


शासन की ओर से पैरवी अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी देवेंद्र सिंह ठाकुर ने की। पैरवी में सहयोग सहायक जिला अभियोजन अधिकारी आष्टा आशीष त्रिपाठी और महेंद्र सितोले ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed