फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Installation of Ganesh idol was not allowed in Sehore

Sehore News: नहीं करने दी गणेश प्रतिमा की स्थापना, अरनिया दाऊद ग्राम में विवाद की बनी स्थिति

Tue, 10 Sep 2024 07:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 10 Sep 2024 07:34 PM IST
सार

Sehore: श्मशान भूमि तक पहुंचने वाले सरकारी रास्ते और सरकारी हैंडपंप पर अतिक्रमण सहित शासकीय भूमि पर अस्थाई रूप से गणेश प्रतिमा की स्थापना नहीं करने देने को लेकर अरनिया दाऊद के अनुसूचित जाति वर्ग में आक्रोश बना हुआ है। इस मामले में मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर ग्रामीणों द्वारा डिप्टी कलेक्टर वंदना राजपूत को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया है।

विज्ञापन
Installation of Ganesh idol was not allowed in Sehore
गणेश प्रतिमा की स्थापना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के आष्टा तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम अरनियादाउद के ग्रामीणों ने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन देकर बताया कि हमारे ग्राम में श्मशान भूमि तक जाने का शासकीय रास्ता है तथा सरकारी हैंडपम्प पर पानी भरने जाने का शासकीय रास्ता है उस रास्ते पर ग्राम के दबंग व्यक्ति बद्रीप्रसाद, मांगीलाल, लक्ष्मी नारायण बद्री विश्वकर्मा कृपाल सिंह, मोतीलाल, रामप्रसाद, मांगीलाल ने मिलकर अतिक्रमण किया है।

विज्ञापन


इन्हीं अतिक्रमण के द्वारा सरकारी भूमि पर अस्थाई रूप से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा बैठाने भी नहीं दिया गया। अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के साथ अत्याचार किया जा रहा है। जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया जा रहा है। आष्टा थाने में झूठी शिकायत कर पुलिस से भी प्रताड़ित कराया जा रहा है।
विज्ञापन

 

सरकारी हैंडपंप से महिलाओं को पानी भरने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौत, मय्यत हो जाने के समय श्मशान पर अंतिम संस्कार करने जाने में भी दिक्कत  उत्पन्न की जा रही है जिसके चलते हमेशा गांव में विवाद की स्थिति बनी रहती है। कई बार तहसीलदार पटवारी को अतिक्रमण कि शिकायतें  कर चुके है  लेकिन उल्टे कार्यवाही हमारे ऊपर ही की जा रही है। जबकि उक्त लोगों द्वारा गांव की शांति भंग करने की लगातार कोशिश की जाती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed