फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Important meeting of ruling organization held in Sehore, BJP set the target of winning all 29 Lok Sabha seats

MP Politics: सीहोर में हुई सत्ता-संगठन की अहम बैठक, BJP ने प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें जीतने का रखा लक्ष्य

Thu, 11 Jan 2024 11:04 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 11 Jan 2024 11:04 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव की समीक्षा और लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करने को लेकर सीहोर में भाजपा की बैठक की गई। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा उन 11 हजार बूथों पर फोकस करेगी, जो वह लगातार तीन चुनाव में हार रही हैं। 

विज्ञापन
Important meeting of ruling organization held in Sehore, BJP set the target of winning all 29 Lok Sabha seats
सीहोर में बैठक को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर में गुरुवार रात भाजपा की सत्ता और संगठन की अहम बैठक हुई। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के दिग्गज पदाधिकारियों ने गुरुवार को करीब तीन घंटे बैठक कर रणनीति बनाई। 
विज्ञापन


बैठक में तय किया गया कि मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा उन 11 हजार बूथों पर फोकस करेगी, जो वह लगातार तीन चुनाव में हार रही हैं। साथ ही ये भी तय किया गया कि एमपी में इस बार लोकसभा चुनाव में वोट शेयर 68% तक बढ़ाना है। सिंगल बूथ पर भी 51% से कम वोट शेयर नहीं होना चाहिए। 2019 के लोकसभा चुनाव में एमपी में बीजेपी को 58% वोट मिले थे। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक पार्टी संगठन मंत्रियों को लोकसभा वार जिम्मेदारी देने पर विचार कर रहा है। संघ से जुड़े सूत्रों ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान और उसके बाद संघ और भाजपा को जो फीडबैक मैदानी स्तर से मिला है इसी को ध्यान में रखते हुए 2023 की रणनीति बनाई गई। 
विज्ञापन


बैठक में 2023 में पिछली 20 जीती सीटें हारने पर मंथन किया गया। लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली से आए कार्यक्रम के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई है। विधानसभा चुनाव में लोकसभा की करीब 7 सीटों पर कांग्रेस का वोट प्रतिशत ज्यादा है। इन सीटों में धार, मुरैना, ग्वालियर, खरगोन, छिंदवाड़ा समेत अन्य सीटों पर बूथ पर तैयारी मजबूत करने पर जोर दिया गया। 22 जनवरी को राम दीपावली मनाई जाएगी। घर-घर में 11 दीपक जलाने का अभियान चलाया जाएगा। मंदिरों में महाआरती होगी, जिसमें बड़े नेता शामिल होंगे। साथ ही हर लोकसभा सीट से सामाजिक कार्यकर्ताओं को अयोध्या दर्शन करान के लिए अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Important meeting of ruling organization held in Sehore, BJP set the target of winning all 29 Lok Sabha seats
सीहोर की बैठक में मौजूद सत्ता और संगठन के लोग। - फोटो : सोशल मीडिया
इस अवसर पर बीजेपी नेता कविता पाटीदार ने बताया कि बैठक का मुद्दा विधानसभा चुनाव की समीक्षा और लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करना था। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता से किस प्रकार का संवाद करना है, इस पर भी बात हुई। साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर भी चर्चा की गई।

अयोध्या में मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को घर-घर पहुंचाने पर चर्चा
कविता पाटीदार ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भी बैठक में बात हुई। इस कार्यक्रम को घर-घर तक पहुंचाने की रूपरेखा भी तय हुई है। बैठक में 22 तारीख को प्रदेश में अवकाश घोषित करने को लेकर भी चर्चा हुई है। कविता पाटीदार ने कहा- कांग्रेस के बयान से जनता दुखी है। उनके पास न तो विकास है, न मुद्दे हैं, इसलिए वे आरोप लगाते रहते हैं। 

सीएम डॉ. मोहन यादव समेत बैठक में दिग्गज रहे मौजूद
भाजपा की मध्यप्रदेश की लोकसभा योजना बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया मंच पर बैठे थे। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री हितांनद शर्मा, केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक, फग्गन सिंह कुलस्ते, महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया, दोनों उप मुख्यमंत्री, प्रदेश शासन के वरिष्ठ मंत्री, पूर्व मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष और अपेक्षित श्रेणी के नेतागण मौजूद रहे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed