फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Guru Purnima: One day Gurupurnima festival in Kubreshwardham, more than three lakh devotees took Guru Diksha

Guru Purnima: कुबेरेश्वरधाम में एक दिनी गुरुपूर्णिमा महोत्सव, तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ली गुरु दीक्षा

Sun, 21 Jul 2024 05:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 21 Jul 2024 05:54 PM IST
सार

रविवार को एक दिवसीय गुरु पूर्णिमा का पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुबह भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने मंदिर परिसर में लाखों श्रद्धालुओं के मध्य आरती की ओर उसके पश्चात सुबह नौ बजे से गुरु दीक्षा का भव्य कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन देर रात्रि तक जारी रहा।

विज्ञापन
Guru Purnima: One day Gurupurnima festival in Kubreshwardham, more than three lakh devotees took Guru Diksha
सीहोर में पं. प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद लेने वालों का तांता लगा रहा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंसान से नहीं ईश्वर से जुडऩे का प्रयास करें, सच्चा गुरु वही है जो आपको सत्संग और पवित्र विचारों से भगवान की ओर ले जाए। शिवालय-देवालय की ओर ले जाए। गुरु शब्द का अभिप्राय है अंधेरे से उजाले की ओर ले जाने वाला, हमारे देश में परम्परागत से गुरु व्यास जी सहित 88 हजार गुरुओं की परम्परा रही है। वैसे मनुष्य जीवन में चार गुरुओं का महत्व है। 
विज्ञापन


ये बातें जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को एक दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान गुरु चर्चा के दौरान अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कही। इस मौके पर विधायक सुदेश राय, वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती अरुणा राय सहित अनेक श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। रविवार को एक दिवसीय गुरु पूर्णिमा का पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुबह भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने मंदिर परिसर में लाखों श्रद्धालुओं के मध्य आरती की ओर उसके पश्चात सुबह नौ बजे से गुरु दीक्षा का भव्य कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन देर रात्रि तक जारी रहा। इस मौके पर विठलेश सेवा समिति के व्यवस्थापक समीर शुक्ला, पंडित विनय मिश्रा, आशीष वर्मा, मनोज दीक्षित मामा, पंडित शिवम मिश्रा, आकाश शर्मा आदि ने यहां पर आने वाले करीब तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं को पेयजल के अलावा प्रसादी का वितरण किया।
विज्ञापन

 

Guru Purnima: One day Gurupurnima festival in Kubreshwardham, more than three lakh devotees took Guru Diksha
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम पर लाखों लोग पहुंचे - फोटो : सोशल मीडिया
पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा कि मानव जीवन तभी सार्थक है जब वह परमात्मा को जानने में अपनी ऊर्जा खत्म करें, क्योंकि भक्ति ज्ञान के बिना हम किसी से प्रेम नहीं कर सकते। परम ब्रह्म का दर्शन कर ही आत्मा का परमात्मा से मेल संभव है। ईश्वर की प्राप्ति मनुष्य जीवन में संभव है, अन्य जन्मों में नहीं। मनुष्य को एकाग्रता से ईश्वर का नाम सिमरना चाहिए। वर्तमान में मानव ईश्वर की प्राप्ति के लिए सरल से सरल साधन ढूंढने के प्रयास में रहता है। भक्ति बिना ईश्वर की कामना करना असंभव है। इसके लिए सच्चे मन से तप की आवश्यकता है।

गुरु माध्यम है ईश्वर प्राप्ति का
पंडित मिश्रा ने कहा कि मानव की देह हमें पुण्य से प्राप्त होती है और इस जीवन को सार्थक करना है तो सद्गुरु के पास जाएं। गुरु वह तत्व है, जो अज्ञान के स्वरूप में फैले अंधेरे का नाश करके ज्ञान के तेज का प्रकाश फैलाता है। ऐसे सद्गुरु का आशीष और सान्निध्य पाने के लिए गहरी चाहत और उनके चरणों में अपना सर्वस्व समर्पण करने की आतुरता आवश्यक है। जो मनुष्य सद्गुरु के श्रीचरणों में भक्तिपूर्वक स्वयं को न्यौछावर करने की इच्छा लिए आगे बढ़ते हैं, वे ही गुरु के आशीर्वाद का सच्चा आनंद पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed