फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Food department team raided Paneer factory in Sehore

MP News: सीहोर में पनीर फैक्ट्री में खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा, कोलकाता से आया पाम ऑइल का टैंकर जब्त

Sun, 05 Mar 2023 05:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 05 Mar 2023 05:08 PM IST
सार

सीहोर में खाद्य विभाग की टीम ने पनीर फैक्ट्री में छापा मारा है। पनीर में मिलावट की आशंका के चलते सैंपल लिए गए हैं। वहीं कोलकाता से आया पाम ऑइल का टैंकर भी जब्त किया गया है। 

विज्ञापन
Food department team raided Paneer factory in Sehore
सीहोर की पनीर फैक्ट्री में खाद्य विभाग ने छापा मारा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर बिलकिसगंज रोड पर स्थित जय श्री गायत्री पनीर प्रोडक्ट प्राइवेट कंपनी पर खाद्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। खाद्य विभाग ने पश्चिम बंगाल से पनीर फैक्ट्री आया पाम ऑइल का टैंकर जब्त किया है। पनीर में मिलावट की आशंका में सैंपल भी कलेक्ट किए हैं। 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार प्रशासन को कोलकाता पश्चिम बंगाल से पनीर फैक्ट्री में पाम ऑइल से भरे टैंकर के आने की सूचना मिली थी। टीम को टैंकर के ड्राइवर ने बताया कि वह जय श्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड पनीर फैक्ट्री में जा रहा था। इस सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पनीर में मिलावट का शक जताते हुए सैंपल कलेक्ट किए। 
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुणेश पटेल ने बताया कि सीहोर कलेक्टर एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम से सूचना प्राप्त हुई कि पनीर फैक्ट्री में पनीर बनाने के लिए पाम ऑइल का उपयोग होता है। एक संदेहास्पद टैंकर पनीर फैक्ट्री में आया है। खाद्य अधिकारी ने टीम के साथ जाकर पनीर फैक्ट्री पर दबिश दी और चालक से उक्त टैंकर के दस्तावेज लिए। दस्तावेजों की जांच करने पर पता चला कि रिफाइंड पाम ऑइल भरा हुआ टैंकर कोलकाता से आया है और सीहोर जिले की जय श्री गायत्री पनीर फैक्ट्री में जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने उसे जब्त कर लिया है। साथ ही मिलावट के संदेह के आधार पर नमूने लिए गए। जो राज्य परीक्षण प्रयोगशाला में भेजे गए। साथ ही नमूने लेने के बाद जिस टैंकर में रिफाइंड पाम ऑइल पाया गया उसे सील कर दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed