फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   electricity company will get bank accounts of defaulters seized In Sehore Balance amount will be recorded in K

Sehore: बिजली बिल जमा कर दें...कंपनी ने बकाएदारों के बैंक खाते सीज और खसरों में दर्ज करवा रही बकाया राशि

Fri, 10 Feb 2023 09:54 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 10 Feb 2023 09:54 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में बिजली कंपनी ने घाटे से उबरने के लिए अब सख्ती करने का मन बना लिया है। कंपनी बकायादारों का बैंक खाते सीज कराने और किसानों के खसरों में बकाया राशि दर्ज कराएगी।
 

विज्ञापन
electricity company will get bank accounts of defaulters seized In Sehore Balance amount will be recorded in K
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिजली कंपनी ने बकायादारों उपभोक्ताओं पर कार्रवाई से बचने के लिए बिजली बिल का समय पर भुगतान कराने का आग्रह किया है। विद्युत वितरण कंपनी अपने कार्यक्षेत्र के सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बकाया बिजली बिलों के साथ ही वर्तमान देयकों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करें।

विज्ञापन


कंपनी द्वारा बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ की जाने वाली किसी भी प्रकार की अप्रिय कार्रवाई से बचें। कंपनी द्वारा बिजली बिल बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बकायादार बिजली उपभोक्ताओं के बैंकों से संपर्क कर उनके बैंक खाते सीज कराने के साथ ही बकायादारों के खसरे में भी बकाया राशि की जानकारी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


कंपनी द्वारा बिजली बिलों की बकाया राशि वसूली के लिए वृहद स्तर पर वसूली और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी द्वारा बकायादार उपभोक्ताओं के घर जाकर राजस्व वसूली की जा रही है। साथ ही मैदानी स्तर पर सघन चेकिंग और राजस्व वसूली की वृद्धि के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। कंपनी द्वारा सभी मैदानी अधिकारियों को बकाया राशि वसूली करने, भू-राजस्व संहिता के अंतर्गत सी-फार्म एवं कुर्की करने के साथ ही बकायादार उपभोक्ताओं के बैंक खाते सीज कराने और खसरों में बकाया राशि की जानकारी दर्ज कराने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने बताया है कि बकायादार उपभोक्ताओं से वसूली, कुर्की और बैंक खाते सीज करने एवं खसरों में बकाया राशि की जानकारी दर्ज कराने की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। बकायादार बिजली उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि बिजली कनेक्शन विच्छेदन, खसरों में बकाया राशि की जानकारी दर्ज होने, कुर्की एवं बैंक खाते सीज होने की अप्रिय कार्रवाई से बचने के लिए विद्युत बिलों का भुगतान तत्काल निश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed