फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Dangerous car stunts on rough and slippery hilly roads in Sehore

Sehore: ऊबड़ खाबड़ मिट्टी के रास्ते पर खतरनाक स्टंट, दर्शकों के उड़े होश; कार ड्राइविंग कला का अद्भुत प्रदर्शन

Tue, 30 Jul 2024 05:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 30 Jul 2024 05:45 PM IST
सार

Sehore: राइडरों ने ऊबड़ खाबड़ व चिकनी मिट्टी के पहाड़ी रास्ते पर खतरनाक स्टंट करते हुए अपनी बेहतरीन कार ड्राइविंग कला का प्रदर्शन किया। सागर चौपाल चौराहे से आगे शनि मंदिर पहाड़ी पर विधायक मड कार रेस का रोमांचक बेहतरीन मुकाबला आयोजित किया गया। 
 

विज्ञापन
Dangerous car stunts on rough and slippery hilly roads in Sehore
कार रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधायक सुदेश राय के मुख्य अतिथिय में मिट्टी पर कार रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय और रोमांचक मड कार रेस के आयोजन पूर्व पार्षद साजिद शाह के द्वारा हरि झंडी दिखाकर मिट्टी में कार रेस का शुभारंभ किया गया। मड कार रेस में 60 से अधिक रायडरों ने अपनी कारों के साथ हिस्सा लिया। रेस को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे तो इधर कार रेस में भोपाल, सीहोर, इंदौर, उज्जैन, रायसेन, होशंगाबाद व सिकंदराबाद सहित कई शहरो से पहुंचे राइडरों ने बेहतरीन कार ड्राइविंग कला का प्रदर्शन करते हुए हजारों दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

विज्ञापन


डीजल और पेट्रोल गाडियां की कैटेगरी में हुई मड कार रेस के संरक्षक समाज सेवी अखिलेश राय और मड कार रेस के आयोजक पूर्व पार्षद साजिद शाह और टीम लीडर दाऊद खान, मुन्ना लाल,  फैज़ पठान, दानिश कुरैशी, नावेद मेकेनिक, हसीन अली, शाहरे शाह ने हजारों दर्शकों के साथ रायटरों का उत्साहवर्धन किया। डीजल कैटेगरी में पहले नंबर पर सलमान कबाड़खाना, दूसरे पर अशहर भाई और तीसरे नंबर पर बिलाल भाई रहे। इसी तरह पेट्रोल केटेगरी में पहले नंबर पर अनस शाह, दूसरे नंबर पर कैफ शमीम और तीसरे नंबर पर साहिब रहे।
विज्ञापन


मड कार रेस के संरक्षक समाज सेवी अखिलेश राय और विधायक सुदेश राय के मुख्य अतिथि में आयोजन पूर्व पार्षद साजिद शाह और भोपाल से पहुंचे विशिष्ट मेहमानों के द्वारा डीजल और पेट्रोल केटी गिरी के फर्स्ट विनर को नकद 71000 दूसरे स्थान पर रहने वाले विनर को 31000 और तीसरे स्थान पर रहने वाले विनर को 21000 रुपए की नकद राशि और शील्ड कप प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। मड कार रेस प्रतियोगिता में सलीम खान, मनोज शर्मा, राजेंद्र वर्मा, अनवर शाह, सुरेश कुमार, राधेश्याम, धर्मेंद्र, हाफिज खान, सुलेमान सईद अहमद हसन सहित ग्रामीणजनों ओर शहर वासियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed