फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Controversy over FASTag at Amlaha toll Four passengers stabbed the toll worker in Sehore

Sehore News: अमलाहा टोल पर फास्टैग को लेकर हुआ विवाद, चार यात्रियों ने टोल कर्मी को मारा चाकू

Tue, 25 Oct 2022 09:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 25 Oct 2022 09:05 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में अमलाहा टोल प्लाजा पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। प्लाजा पर फास्टैग को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें चार यात्रियों ने टोलकर्मी को चाकू मार दिया।
 

विज्ञापन
Controversy over FASTag at Amlaha toll Four passengers stabbed the toll worker in Sehore
फास्टैग को लेकर विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के अमलाहा टोल प्लाजा पर एक कार में सवार लोगों ने टोल कर्मी से मारपीट की, जिसमें टोल कर्मी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि फास्टैग पेमेंट के भुगतान को लेकर वाहन चालक और टोल कर्मी का विवाद हुआ। अमलाहा पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शफाक खान पिता अलीम उम्र 25 साल निवासी बाक्शीपुर उज्जैन, रमीज पिता इकरार शेख निवासी लाल मस्जिद के पास उज्जैन, समीर पिता सिराजउद्दीन निवासी उज्जैन से भोपाल बारात में जा रहे थे। इसी बीच इंदौर भोपाल मार्ग पर स्थित अमलाहा टोल पर इनका फास्टैग की बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद कार में सवार चार लोगों ने एक टोल कर्मी नंद किशोर वर्मा को चाकू मार दिया। घायल नंद किशोर वर्मा को भोपाल अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही अमलाहा और आष्टा पुलिस टोल पर पहुंची, सीसीटीवी चेक करने के बाद इस मामले के आरोपियों को पकड़ा। आष्टा टीआई पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया, चार युवकों ने टोलकर्मी के साथ मारपीट की है, जिसमें से तीन को दबोच लिया गया है। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed