{"_id":"65885479d61a2ec74707b295","slug":"colonizer-ran-away-after-selling-plot-luring-cheap-price-buyers-didn-t-get-possession-even-after-registration-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: सस्ते दामों का लालच देकर प्लॉट बेचकर भागा कॉलोनाइजर, रजिस्ट्री के बाद भी खरीदारों को नहीं मिला कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: सस्ते दामों का लालच देकर प्लॉट बेचकर भागा कॉलोनाइजर, रजिस्ट्री के बाद भी खरीदारों को नहीं मिला कब्जा
Sun, 24 Dec 2023 09:25 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 24 Dec 2023 09:25 PM IST
सार
बुधनी के वार्ड नं 4 में करीब पांच वर्ष पूर्व 7 एकड़ भूमि पर नर्मदा विहार कॉलोनी में आवासीय प्लॉट विभिन्न साइजों में काटे गए थे, जिसमें कॉलोनाइजर ने आधे से अधिक प्लॉट बेच दिए। खरीदारों को अभी तक कब्जा नहीं मिला है। इसी तरह कॉलोनी में सड़क, नाली, बिजली और पानी की सुविधाओं का वादा तो किया लेकिन अब कॉलोनाइजर रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले के बुधनी में वार्ड नं 4 में अवैध कॉलोनी की शिकायत सामने आई है, जिसमें कॉलोनाइजर ने लोगों को सस्ते दामों का लालच देकर प्लॉट बेच दिए। इसके साथ ही कई लोगों को रजिस्ट्री भी की गई, इसके बाबजूद खरीदारों को अभी तक कब्जा नहीं मिला है। इसी तरह कॉलोनी में सड़क, नाली, बिजली और पानी की सुविधाओं का वादा तो किया लेकिन अब कॉलोनाइजर रफूचक्कर हो गया।
बता दें बुधनी के वार्ड नं 4 में करीब पांच वर्ष पूर्व 7 एकड़ भूमि पर नर्मदा विहार कॉलोनी में आवासीय प्लॉट विभिन्न साइजों में काटे गए थे, जिसमें कॉलोनाइजर ने आधे से अधिक प्लॉट बेच दिए और कई प्लॉटों के अनुबंध किए थे जिसमें अभी तक किसी तरह के विकास कार्यों की शुरुआत नहीं हुई है और न ही कॉलोनी के निर्माण के लिए पूरी अनुमति ली गई है। कॉलोनाइजर ने न तो यहां सड़क बनाई है, न ड्रेनेज लाइन बिछाई और न ही बिजली के खंभे हैं। यह कॉलोनी भोपाल निवासी महेश मीना की बताई जाती है।
विकास कार्य करने का किया था वादा
कॉलोनाइजर ने लोगों को प्लॉट बेचते हुए जल्द ही सभी विकास कार्य करने का वादा किया था। हालांकि राजस्व के नियमों के अनुसार केवल वादों पर कॉलोनियों में लोगों को प्लॉट नहीं बेचे जा सकते हैं। कॉलोनाइजर द्वारा नगर परिषद में भी विकास शुल्क जमा नहीं करवाया गया है। यहां कई लोगों ने प्लॉट खरीदकर उनकी महीनों पहले रजिस्ट्री भी करवा ली है। ऐसे में ये लोग भी अब सुविधाएं न मिलने के कारण परेशान हो रहे हैं और उन्होंने पूर्व में भी इसकी शिकायत बुधनी थाने एवं एसडीएम ऑफिस में की थी किन्तु रसूखदार कॉलोनाइजर पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
धमकी देने लगा कॉलोनाइजर
कॉलोनाइजर अब लोगों को धमका रहा है और न तो पैसे वापस कर रहा है और न ही जमीन पर कब्जा दिला रहा है। कई लोगों ने तहसील कार्यालय में जाकर एसडीएम राधेश्याम बघेल को ज्ञापन सौंपा है और न्याय दिलाने की मांग की है। इस संदर्भ में एसडीएम राधेश्याम बघेल का कहना है कि आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन पर प्रकरण दर्ज कर दोनों पक्षों को नोटिस जारी किया जाएगा, जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध अवैध कॉलोनाइजर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।