{"_id":"64a174510ae8bb62660e2267","slug":"car-overturned-uncontrolled-on-the-indore-bhopal-highway-road-in-sehore-six-people-were-injured-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: इंदौर-भोपाल हाईवे रोड पर कार अनियंत्रित होकर पलटी, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: इंदौर-भोपाल हाईवे रोड पर कार अनियंत्रित होकर पलटी, छह लोग घायल
Sun, 02 Jul 2023 06:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 02 Jul 2023 06:27 PM IST
सार
सीहोर में थाना पार्वती के अंतर्गत भोपाल इंदौर हाईवे रोड पर पगरिया घाटी के पास कार अनियंत्रित होकर पलट जाने से छह व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को डायल 112 की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के सीहोर के थाना पार्वती के अंतर्गत इंदौर-भोपाल हाईवे रोड पर कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए। उन्हें डायल 112/100 सेवा ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, थाना पार्वती के अंतर्गत भोपाल इंदौर हाईवे रोड पर पगरिया घाटी के पास कार अनियंत्रित होकर पलट जाने से छह व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस को इस बारे में राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल 100 भोपाल में प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर तत्काल सीहोर जिले के पार्वती थाना क्षेत्र में तैनात डायल 100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
डायल 112/100 स्टाफ ने घटनास्थल पर पहुंचकर बताया कि भोपाल-इंदौर हाईवे रोड पर पगरिया घाटी के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें डायल 112/100 स्टाफ ने एफ आर व्ही वाहन और थाना वाहन से ले जाकर आष्टा अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
