{"_id":"63a6b91e5183b944f93567eb","slug":"budhni-youth-missing-cloths-and-vehicle-found-at-hinglaj-ghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बुधनी के दो युवक लापता, नर्मदा नदी के हिंगलाज घाट पर मिले कपड़े और गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बुधनी के दो युवक लापता, नर्मदा नदी के हिंगलाज घाट पर मिले कपड़े और गाड़ी
Sat, 24 Dec 2022 02:02 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 24 Dec 2022 02:02 PM IST
सार
सीहोर जिले के बुधनी में निजी कंपनी में काम करने वाले दो युवक लापता हो गए हैं। दोनों युवकों के कपड़े और गाड़ी नर्मदा नदी के हिंगलाज घाट पर मिले हैं।
विज्ञापन
सीहोर जिले के बुधनी थाना क्षेत्र के दो युवक लापता हो गए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के सीहोर के बुधनी में निजी कंपनी में काम करने वाले दो युवक लापता हो गए हैं। दोनों युवकों के कपड़े और गाड़ी नर्मदा नदी के हिंगलाज घाट पर मिले हैं। बुधनी पुलिस उनकी तलाश कर रही है। अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार रोहित पाल नर्मदापुरम के आंचल खेड़ा और रितिक नागले हरदा जिले का रहने वाला है। पुलिस को शुक्रवार रात इनके गायब होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस के मुताबिक युवकों के कपड़े और गाड़ी नर्मदा नदी के हिंगलाज घाट पर मिले हैं। बुधनी पुलिस और होमगार्ड की टीम नर्मदा नदी में युवकों की तलाश में जुट गई है। जिसके बाद पुलिस को जांच में जो जानकारी और सामान मिले हैं, उसके आधार पर पुलिस अब नर्मदा नदी में इन युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
