फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   BJP protested and burnt effigy of Kamal Nath on Madira Pradesh statement said it was an insult to entire state

MP Politics: कमलनाथ के मदिरा प्रदेश वाले बयान पर BJP का प्रदर्शन, पुतला फूंका, कहा- पूरे प्रदेश का अपमान

Fri, 24 Feb 2023 03:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 24 Feb 2023 03:35 PM IST
सार

नई शराब नीति को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा था। कमलनाथ ने कहा था कि सीएम शिवराज सरकार की आबकारी नीति ने मध्य प्रदेश को पूरे विश्व में मदिरा प्रदेश के नाम से फेमस कर दिया है। इस बयान का नगर भाजपा मंडल ने विरोध किया।

विज्ञापन
BJP protested and burnt effigy of Kamal Nath on Madira Pradesh statement said it was an insult to entire state
प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेता और कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार की आबकारी नीति पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश को मदिरा प्रदेश की संज्ञा दी। अब इसका जबरदस्त विरोध शुरू हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस पर विरोध जता चुके हैं। अब सीएम के गृह जिले के सीहोर स्थित कोतवाली चौराहे पर नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष और नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा के नेताओं ने प्रदर्शन कर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला फूंका है। 

विज्ञापन


नगर भाजपा मंडल ने किया विरोध
दरअसल, हाल ही में लागू की गई नई शराब नीति को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा था। कमलनाथ ने कहा था कि सीएम शिवराज सरकार की आबकारी नीति ने मध्य प्रदेश को पूरे विश्व में मदिरा प्रदेश के नाम से फेमस कर दिया है। इस बयान का नगर भाजपा मंडल ने विरोध किया। उन्होंने शहर के कोतवाली चौराहे पर कमलनाथ के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।
विज्ञापन


'कमलनाथ को ऐसी बात शोभा नहीं देती'
इस दौरान नपाध्यक्ष राठौर ने इस बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को ऐसी बात शोभा नहीं देती है। पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से मदिरा प्रदेश की संज्ञा दिए जाने से एमपी की साढ़े आठ करोड़ जनता अपमानित हुई है। कमलनाथ को ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है। राठौर ने कहा कि कमलनाथ के इस बयान से प्रदेशवासियों का अपमान हुआ है, जिसके विरोध में कमलनाथ का पुतला दहन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में ये लोग रहे मौजूद
इस प्रदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेता मान सिंह पवार, मोहन चौरसिया, प्रदीप बिजोरिया, राजकुमार गुप्ता, हरिओम शर्मा, कमलेश राठौर, राहुल राय, अर्जुन राठौर, कमलेश कुशवाहा, संतोष शाक्य, दिनेश कुशवाहा, आजम खान, अनूप चौधरी, आशुतोष त्यागी, संदीप कुशवाह, नीरज जाटव, आशीष पचौरी, सुनील राय, राजेश परिहार, गुलशन जैन, दीपांशु राठौर, भाजपा महिला नगर अध्यक्ष सीमा परिहार, सीमा सक्सेना, निलेश राठौर, सुदीप प्रजापति, लक्ष्मण चौकसे और दीपक पाटीदार आदि भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इन लोगों ने पूर्व सीएम कमलनाथ के बयान की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed