{"_id":"65bf353497385e522802d812","slug":"4-tractors-and-2-jcbs-seized-from-babri-ghat-in-sehore-engaged-in-illegal-excavation-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: बाबरी घाट से अवैध उत्खनन में लगे 4 ट्रैक्टर और 2 जेसीबी जब्त, रेत माफिया पर खनिज विभाग ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: बाबरी घाट से अवैध उत्खनन में लगे 4 ट्रैक्टर और 2 जेसीबी जब्त, रेत माफिया पर खनिज विभाग ने की कार्रवाई
Sun, 04 Feb 2024 12:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:27 PM IST
सार
क्षेत्र में संचालित रेत खदानों पर स्थानीय माफिया अपना कब्जा जमाते हुए अवैध तरीके से रेत का खनन लगातार कर रहे है इससे सरकार को राजस्व का सीधा नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
खनन में जब्त की गई जेसीबी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भैरूंदा में खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबरी घाट से अवैध रूप से रेत निकाल रहे 4 ट्रैक्टर, 2 जेसीबी को पकड़ा है। इन वाहनों को रेहटी थाने में खड़ा करवाया गया है। स्थानीय रेत माफिया बगैर अनुमति के नर्मदा नदी के अंदर रेत निकालने का काम पिछले कई दिनों से कर रहे हैं। एक सप्ताह के दौरान दूसरी बड़ी कार्रवाई होने से रेत माफिया में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली है।
हालांकि कार्रवाई होते देख कई ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए और डंपर और जेसीबी भी रेत खदान पर नजर नहीं आई। क्षेत्र में संचालित रेत खदानों पर स्थानीय माफियाओं द्वारा अपना कब्जा जमाते हुए अवैध तरीके से रेत का खनन लगातार किया जा रहा है, जिससे सरकार को राजस्व का सीधा नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विभाग अनुसार बाबरी खदान पर स्थानीय लोगों द्वारा जेसीबी लोडर के माध्यम से नर्मदा से रेत निकालकर इन्हें डंपरों में लोड किया जा रहा था। खनिज विभाग ने रेहटी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान चार ट्रैक्टर लोडर, एक जेसीबी लोडर और जेसीबी को पकड़ने में सफलता मिली है।