फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Women of Rajgarh were selling ganja, police caught 3 women red handed, seized ganja worth Rs 62 thousand

सीहोर: राजगढ़ की 3 महिलाओं को गांजे की तस्करी करते पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, 62 हजार रुपये का गांजा किया जब्त

Sat, 09 Apr 2022 09:51 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 09 Apr 2022 09:51 AM IST
सार

सीहोर पुलिस ने आष्टा तहसील के पास गांजा बेचने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाओं के पास से पुलिस ने 62 हजार रुपये का गांजा जब्त किया है। पकड़ी गई तीनों महिलाएं राजगढ़ जिले की रहने वाली हैं।
 

विज्ञापन
Sehore: Women of Rajgarh were selling ganja, police caught 3 women red handed, seized ganja worth Rs 62 thousand
सीहोर पुलिस ने 62 हजार रुपये कीमत का गांजा जब्त किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में अब महिलाएं भी नशे के कारोबार में शामिल हो रही हैं। हाल ही में सीहोर पुलिस ने राजगढ़ जिले की तीन महिलाओं को गांजा बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, पुलिस ने महिलाओं के पास से करीब 62 हजार रुपये का गांजा भी बरामद किया है। 
विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीहोर जिले के आष्टा तहसील के शनि मंदिर के पास तीन महिलाएं गांजा बेचने की फिराक में घूम रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने शनि मंदिर के पास छापामार कार्रवाई की तो पुलिस को तीन महिलाएं मिली। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन


गिरफ्तार महिलाओं की तलाशी ली गई तो एक महिला के झोले से 100 ग्राम गांजा मिला, वहीं दो अन्य महिलाओं ने बताया कि उन्होंने 100,100 ग्राम गांजा ग्राहकों को बेच दिया है। पुलिस ने महिलाओं के पास से गांजा बेचने की 2-2 हजार रुपये की राशि जब्त की है। महिला आरोपियों पर 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध  कर विवेचना में लिया गया। सीहोर न्यायालय में पेश करने के बाद महिला आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों महिलाएं राजगढ़ की रहने वाली हैं, जिनकी पहचान रेणु सिसोदिया पति प्रमोद सिसोदिया (उम्र 40 साल) निवासी कडिया सांसी थाना बोडा जिला राजगढ़, मंजु सिसोदिया पति दीपक सिसोदिया (उम्र 35 साल) निवासी कडिया सांसी थाना बोडा जिला राजगढ़ तथा नेहा पुत्री भीमसिंह सिसोदिया (उम्र 19 साल) निवासी गुलखेड़ी थाना बोडा जिला राजगढ़ के रूप में की गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed