{"_id":"6200ef72d48f0a0af1776b9f","slug":"sehore-water-hyacinth-on-the-siwan-river-due-to-lack-of-maintenance-a-view-like-a-playground-instead-of-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: देखरेख के अभाव में सीवन नदी पर छाई जलकुंभी, पानी की जगह खेल मैदान जैसा नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: देखरेख के अभाव में सीवन नदी पर छाई जलकुंभी, पानी की जगह खेल मैदान जैसा नजारा
Mon, 07 Feb 2022 03:37 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 07 Feb 2022 03:37 PM IST
सार
नगर में बहने वाली सीवन नदी समुचित देखरेख के अभाव में अब प्रदूषित होने लगी है, नदी में अब पानी की जगह सिर्फ जलकुंभी ही नजर आ रही है। जिससे नदी का अस्तित्व ही संकट में आ गया है।
विज्ञापन
सीवन नदी की साफ सफाई कराई जाती है, मगर इस साल मानसून के बाद कुछ नहीं किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीहोर की जीवन दायिनी कही जाने वाली सीवन नदी देखरेख के अभाव में अब प्रदूषित होने लगी है, नदी में अब पानी की जगह सिर्फ जलकुंभी ही नजर आ रही है। जिससे नदी का अस्तित्व ही संकट में आ गया है।
जानकारी के अनुसार हर साल सीवन नदी की साफ सफाई कराई जाती है, मगर इस साल मानसून के बाद कुछ नहीं किया गया। न तो नदी की सफाई की तरफ ध्यान दिया गयां न ही नदी में कितना पानी है इसको लेकर ही कोई सुध ली गई। कुल मिलाकर नगर की जीवनरेखा मानी जानी वाली सीवन नदी अब जलकुंभी से पटी नजर आती है। नदी में जल दिखना ही बंद हो गया है। यह नदी नगर के अनेक आवासीय क्षेत्रों से होकर गुजरती है और इसमें पानी रहने से नगर के बड़े क्षेत्र में भू-जल स्तर मेनटेन होता है।
सीवन ही जीवन है की बात तो बहुत की जाती है, मगर जब जमीनी स्तर पर कार्य करने की बारी आती है तो सब हकीकत सामने आ जाती है। इस साल भी ऐसा ही कुछ हो रहा है जब सीवन का जीवन बचाने के लिए किसी ने भी पहल करना उचित नहीं समझा है। अभी ठंड के मौसम मे नदी के यह हाल है तो अनुमान लगाया जा सकता है की तेज गर्मी के मौसम में नदी का क्या हाल दिखेगा..।