फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Teak smuggling was happening in the dark of night, forest department seized wood including truck and arrested the accused

सीहोर: रात के अंधेरे में हो रही थी सागौन की तस्करी, वन विभाग ने ट्रक सहित लकड़ी जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 03 Feb 2022 02:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 03 Feb 2022 02:34 PM IST
सार

वन विभाग इछावर ने भोपाल-इंदौर हाईवे पर पगारिया घाटी के पास सागौन की सिल्लियों से भरे ट्रक को जब्त किया है। जब्त किए गए ट्रक में 88 नग सागौन की इमारती लकड़ी थी, जिसे आरोपी मुजीब मोहम्मद ले जा रहा था।
 

विज्ञापन
Sehore: Teak smuggling was happening in the dark of night, forest department seized wood including truck and arrested the accused
Sehore: वन विभाग ने सागवान की 88 सिल्लियां जब्त की हैं। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इछावर क्षेत्र इमारती सागौन की इमारती लकड़ी के लिए देश भर में जाना जाता है। लकड़ी माफियाओं की यहां नजर रहती है। बुधवार को वन विभाग ने सागौन भरकर जा रहा ट्रक जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार किया है। ट्रक में भरी इमारती सागौन की लकड़ियों की अनुमानित कीमत एक लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन

 
प्राप्त जानकारी अनुसार इछावर वन विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध सागौन की लकड़ी से भरा एक ट्रक क्षेत्र से निकलकर इंदौर हाईवे पर प्रवेश कर चुका है। इछावर रेंजर ने तत्काल एक्शन लिया और एक टीम गठित की और आष्टा वन विभाग के सहयोग से भोपाल-इंदौर हाईवे पर पगारिया घाटी के पास अवैध सागौन के ट्रक को दबोच लिया। ट्रक में 88 नग सागौन की इमारती लकड़ी थी। ट्रक चला रहे मुजीब मोहम्मद को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इन दिनों क्षेत्र में वन माफियाओं के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहे हैं, जिसके अंतर्गत क्षेत्र में आए दिन अवैध सागौन की कटाई को लेकर मामले सामने आते हैं। यह इक्का-दुक्का कार्रवाई को छोड़ दिया जाए तो क्षेत्र में वन विभाग कहीं न कहीं वन माफियाओं को नियंत्रित करने में नाकाम ही साबित हो रहा है। क्षेत्र में खैरी उपवन, ब्रिजिशनगर उपवन तथा बलोंडिया उपवन क्षेत्र में वन माफियाओं द्वारा जमकर अवैध रूप से सागौन के पेड़ों की कटाई की जा रही है। विदित हो कि इछावर क्षेत्र को इमारती सागौन की इमारती लकड़ी के लिए देश भर में जाना जाता है, जो आज वन माफियाओं के जंगल में नजर आ रही है। यदि इसी प्रकार से वन माफिया अवैध रूप से सागौन की कटाई करते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब क्षेत्र के पूरे जंगल साफ हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed