{"_id":"61b5b305891a40356c7b8575","slug":"sehore-sehore-s-new-achievement-in-malnutrition-mukti-abhiyan-the-district-got-first-place-in-the-state-in-mem-category-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: कुपोषण मुक्ति अभियान में सीहोर की नई उपलब्धि, मेम श्रेणी परिवर्तन में जिले को प्रदेश में पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: कुपोषण मुक्ति अभियान में सीहोर की नई उपलब्धि, मेम श्रेणी परिवर्तन में जिले को प्रदेश में पहला स्थान
Sun, 12 Dec 2021 01:59 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:59 PM IST
सार
राज्य स्तर से जारी कुपोषित बच्चों के ग्रेड परिवर्तन की जानकारी में मेम श्रेणी परिवर्तन में सीहोर जिले को मप्र में प्रथम स्थान मिला है एवं मेम श्रेणी से सामान्य श्रेणी में आए बच्चों में जिला राज्य में प्रथम तीन स्थान पर आया है।
विज्ञापन
मेम श्रेणी परिवर्तन में सीहोर को प्रदेश में पहला स्थान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुपोषण मुक्ति अभियान में जिले में विभिन्न गतिविधियां एवं नवाचार किए जा रहे हैं, जिसके सार्थक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। इस अभियान का लक्ष्य जिले को कुपोषण से मुक्त करना है।
इसी कड़ी में जिला प्रशासन की पहल पर अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे कोविड-19 रिलीफ फीडिंग प्रोग्राम के तहत जिले के कुल 464 सेम व मेम श्रेणी के बच्चों को ग्रॉसरी किट वितरित किए गए। इस किट में बच्चों के अभिभावकों को दो किलो चावल, दो किलो चने की दाल, गेहूं का आटा 5 किलो, हल्दी पाउडर 100 ग्राम, गरम मसाला 100 ग्राम, तेल एक लीटर, शक्कर एक किलो सामग्रियां प्रदान की गई।
इस सामग्री वितरण का मुख्य उद्देश्य इन बच्चों के घर में रहने के उपरांत अतिरिक्त रूप से इस खाद्य सामग्री का उपयोग कर अपने भोजन में संपूर्ण पौष्टिक आहार को शामिल करना है। जिससे बच्चे का शारीरिक व मानसिक विकास हो सके और बच्चे कुपोषण की श्रेणी से बाहर आ सके।