फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Prime Minister's crop insurance is being looted, Abha Kisan Sabha submitted a memorandum to the collector

सीहोर: प्रधानमंत्री फसल बीमा में हो रही लूट, अभा किसान सभा ने कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन

Sat, 19 Feb 2022 04:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 19 Feb 2022 04:52 PM IST
सार

प्रधानमंत्री फसल बीमा में हो रही लूट को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिला सीहोर की तहसील श्यामपुर में अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में किसानों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शन कर तहसीलदार शैलेष दिवेदी को कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया।
 

विज्ञापन
Sehore: Prime Minister's crop insurance is being looted, Abha Kisan Sabha submitted a memorandum to the collector
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - फोटो : istock

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिला सीहोर की तहसील श्यामपुर में अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में किसानों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रधानमंत्री फसल बीमा में हो रही लूट को लेकर प्रदर्शन कर तहसीलदार शैलेष दिवेदी को कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

 
अखिल भारतीय किसान सभा के प्रांतीय महासचिव प्रहलाद दास बैरागी, जिलाध्यक्ष भानु प्रकाश मैबाडा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि 2022 में किसानो की खरीब की फसल संपूर्ण नष्ट हुई थी। किसानों ने कर्ज लेकर फसल का बीमा की किस्त जमा की थी, लेकिन 12 फरवरी को मुख्यमंत्री ने क्लिक कर 7618 करोड़ की घोषणा की। साथ ही कहा कि ये रकम किसानों के खातों में डाली जाएगी। किसान सभा ने आरोप लगाया कि मुश्किल से 20 प्रतिशत किसानों के खातों में रकम आई। बाकी किसान बैंक और सोसाइटी के चक्कर काट रहे हैं उनको कोई यह बताने को तैयार नहीं की खातों में रुपये कब तक आएंगे।
विज्ञापन


भाजपा और शिवराज सिंह चौहान कहते थे कि 2022 में किसानों की आमदानी दुगुनी करेंगे। उसका उल्टा ही किया। एक तरफ सीहोर जिले को 100 प्रतिशत नुकसान का बताकर प्रदेश के सर्वाधिक नुकसान वाले जिलों की लिस्ट में शामिल किया। 38000 रुपये हैक्टेयर के मान से मुआवजा देने की बात कही। लेकिन गिने-चुने किसानों के खातो मे रुपये आए। बैरागी ने कहा इस संकट की घडी में मांग करते हैं कि किसानों के बीमा रकम का भुगतान तत्काल कराया जाए और जिन किसानों के खातों में रकम नहीं पहुंची उनके खातों में रुपये जमा किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed