फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Police returned the lost bag of Maharashtra family, kept jewelery worth Rs 6 lakh

Sehore: महाराष्ट्र के परिवार का खोया बैग पुलिस ने लौटाया, 6 लाख रुपये की ज्वेलरी रखी थी

Wed, 15 Jun 2022 06:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 15 Jun 2022 06:53 PM IST
सार

महाराष्ट्र के एक परिवार का जेवरात से भरा बैग बुधनी के पास कहीं खो गया था। पुलिस ने उसे तलाश कर परिवार को सौंप दिया है। उसमें करीब छह लाख रुपये की ज्वेलरी रखी थी। 

विज्ञापन
Sehore: Police returned the lost bag of Maharashtra family, kept jewelery worth Rs 6 lakh
बुधनी पुलिस ने बैग बरामद कर परिवार को सौंप दिया है। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी नगर के छ:घरा में गुम हुए 6 लाख रुपये के जेवरातों से भरा बैग तलाशकर पुलिस ने परिवार को लौटा दिया है।  नर्मदा स्नान कर लौट रहे महाराष्ट्र के परिवार का बैग रास्ते में गिर गया था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के अमरावती से बुधनी में नर्मदा स्नान के लिए आए एक परिवार का करीब 6 लाख रुपये की ज्वेलरी से भरा बैग बुधनी पुलिस ने बरामद कर परिवार को सौंप दिया है। महाराष्ट्र के रहने वाले पंकज ने पुलिस को सूचना दी थी महाराष्ट्र  अमरावती से किसी समारोह में भोपाल आए थे और वे रविवार शाम को लौटते वक्त बुधनी में छ:घरा के पास ढाबे पर खाना खाने रुके थे। उसके बाद थोड़े आगे जाकर बैग मारुति के ऊपर रखा था जो कहीं गिर गया  था।  
विज्ञापन


पुलिस ने नगर के सीसीटीवी कैमरों की मदद से दो लोगों को अभिरक्षा में पूछताछ की तो बैग का पता चल गया। बैग में रखी सभी ज्वेलरी बरामद कर मंगलवार को परिवार को सौंप दी। छह लाख  की ज्वेलरी से भरा बैग मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed