{"_id":"62a9d837da65cb04c907d8f4","slug":"sehore-news-young-man-carrying-wife-s-ashes-jumped-into-narmada-police-recovered-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: पत्नी की अस्थियां लेकर आया युवक नर्मदा में कूदा, पुलिस ने शव बरामद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: पत्नी की अस्थियां लेकर आया युवक नर्मदा में कूदा, पुलिस ने शव बरामद किया
Wed, 15 Jun 2022 06:31 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 15 Jun 2022 06:31 PM IST
सार
पत्नी की मौत से दुखी एक पति ने भी नर्मदा नदी में कूदकर जान दे दी। पति भोपाल से पत्नी की अस्थियां विसर्जित करने आया था।
विज्ञापन
युवक ने नर्मदा नदी में कूदकर जान दे दी। (प्रतीकात्मक चित्र)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पत्नी की मौत से दुखी एक पति ने भी नर्मदा नदी में कूदकर जान दे दी। पति भोपाल से पत्नी की अस्थियां विसर्जित करने आया था। सोमवार रात उसने बुधनी-होशंगाबाद नर्मदा ब्रिज से छलांग लगाकर जान दे दी। मंगलवार को नर्मदा नदी से पुलिस ने शव बरामद किया।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे एक युवक नर्मदा नदी पर बने ब्रिज से नीचे कूद गया था। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने रात भर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया। मंगलवार को सुबह युवक का शव बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान भोपाल के नारियल खेड़ा का रहने वाले अजय सेंगर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मृतक अजय की पत्नी की भी हाल ही में बीमारी के दौरान मौत हुई थी। वह कैंसर से पीड़ित थी और 4 साल की लंबी बीमारी के बाद करीब कुछ दिन पहले ही उसकी मौत हो गई थी। मृतक के बच्चे भी नहीं हैं, जिसकी वजह से पत्नी की मौत के बाद से ही वह काफी दुखी था। वह पत्नी की अस्थियां नर्मदा में प्रवाहित करने बुधनी पहुंचा था तभी उसने नर्मदा ब्रिज से छलांग लगा कर मौत को गला लगा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच रही है ।