फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Shyampur Police Thana incharge held red handed taking bribe

Sehore News: दिन में डीजीपी ने की थी तारीफ, रात को वही थाना प्रभारी 25 हजार घूस लेते हुए गिरफ्तार

Sat, 28 May 2022 01:05 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 28 May 2022 01:05 PM IST
सार

लोकायुक्त पुलिस ने सीहोर जिले के श्यामपुर में थाना प्रभारी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। उसने बोलेरो चोरी की FIR लिखने के लिए रिश्वत की मांग की थी। 

विज्ञापन
Sehore news: Shyampur Police Thana incharge held red handed taking bribe
सीहोर के श्यामपुर में थाना प्रभारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले में आने वाले श्यामपुर थाने के एसआई अर्जुन जायसवाल और होमगार्ड सैनिक अजय मेवाड़ा को शुक्रवार देर रात लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसआई ओर उसके साथी ने चोरी की रिपोर्ट लिखने फरियादी से 25 हजार रुपये की मांग रखी थी। खास बात यह है कि शुक्रवार सुबह डीजीपी सुधीर सक्सेना ने जायसवाल की तारीफ की थी। 
विज्ञापन


एसपी मयंक अवस्थी का कहना है कि लोकायुक्त की कार्रवाई हुई है। हम भी मामले की जांच करेंगे। फिलहाल एसआई को लाइन अटैच और सस्पेंड नहीं किया है। लोकायुक्त पुलिस ने फरियादी भगीरथ जाटव की शिकायत पर लोकायुक्त ने कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरियादी जाटव ने लोकायुक्त को शिकायत में बताया था कि वह सीहोर का रहने वाला है। कुछ दिनों पहले उसकी बोलेरो चोरी हुई थी। चोरी की शिकायत कराने श्यामपुर थाने गया था। एसआई की टीम ने उसे धमकाया कि तुम झुठ बोल रहे हो। बाद में कहा कि अगर केस दर्ज कराना है तो 25 हजार रुपये लगेंगे। जाटव ने बताया कि वह 25 हजार देने के काबिल नहीं था। वह सप्ताह भर थाने के चक्कर काटता रहा। किसी ने भी उसकी बात नहीं सुनी। इस वजह से वह थक-हारकर लोकायुक्त के पास गया। जाटव के साथ मिलकर लोकायुक्त ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया। 
विज्ञापन


एक दिन पहले ही जायसवाल के काम को सराहा था डीजीपी ने 
शुक्रवार देर रात शिकायतकर्ता जाटव थाने पहुंचा तो एसआई जायसवाल ने कहा कि बैरक में मेवाड़ा है, उसे ही देना पैसे। जाटव बैरक में मेवाड़ा को पैसे देकर चला गया। थोड़ी देर बाद एसआई और मेवाड़ा मिले और एसआई ने पैसे रख लिए। इसी दौरान लोकायुक्त ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर सक्सेना ने शुक्रवार सुबह श्यामपुर थाने का निरीक्षण किया था। यहां उन्होंने एसआई जायसवाल के काम की तारीफ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed