फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Jajna reached Narmada Parikrama Padyatra, Muslims welcomed Uttam Swami Maharaj

सीहोर: नर्मदा परिक्रमा पदयात्रा पहुंची जाजना, मुस्लिमों ने किया उत्तम स्वामी महाराज का स्वागत

Sat, 23 Apr 2022 05:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 23 Apr 2022 05:38 PM IST
सार

मुस्लिमों ने सद्भावना की मिसाल पेश करते हुए नर्मदा परिक्रमा से लौट रहे महामंडलेश्वर ईश्वरानंद उत्तम स्वामी महाराज का स्वागत-सत्कार किया। उत्तम स्वामीजी महाराज नर्मदा परिक्रमा कर रहे हैं और उनकी नर्मदा पदयात्रा बुधनी के जाजना नर्मदा तट तक पहुंच गई है।
 

विज्ञापन
Sehore: Jajna reached Narmada Parikrama Padyatra, Muslims welcomed Uttam Swami Maharaj
उत्तम स्वामी महाराज का स्वागत-सत्कार करते मुस्लिमजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तम स्वामीजी महाराज नर्मदा परिक्रमा कर रहे हैं और उनकी नर्मदा पदयात्रा बुधनी के जाजना नर्मदा तट तक पहुंच गई है। यहां मुस्लिमों ने सद्भावना की मिसाल पेश करते हुए महामंडलेश्वर ईश्वरानंद उत्तम स्वामी महाराज का स्वागत-सत्कार किया।
विज्ञापन


बता दें कि उत्तम स्वामी ने आंवलीघाट तट से नर्मदा परिक्रमा शुरू की थी। नर्मदा परिक्रमा यात्रा में उनके साथ नरेंद्र सिंह चौहान, भाजपा के वरिष्ठ नेता तपन भौमिक, भाजपा मंडल सलकनपुर के पूर्व अध्यक्ष रामसजीवन यादव सहित 185 अन्य सहयात्री भी हैं। शुक्रवार को नर्मदा परिक्रमा यात्रा बुधनी के ग्राम जाजना पहुंची। यात्रा का अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अब्दुल्ला खान के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए पुष्प वर्षा की और शॉल-श्रीफल से स्वामीजी का स्वागत-सत्कार किया। स्वागत करने वालों में हाजी मतीन पटेल, हाजी महबूब अली, मांजरकुई पंचायत के सरपंच सफी मोहम्मद, कलवाना पंचायत के सरपंच अरमान खान, अखलाक खान, अब्दुल रज़्जाक खान, महफूज अली, मुस्तकीम खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed