फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: In the Congress government, the youth used to become education workers, panchayat workers: Jaivardhan Singh

सीहोर: कांग्रेस सरकार में शिक्षाकर्मी, पंचायत कर्मी बना करते थे युवा अब रोजगार के लिए तरस रहे: जयवर्धन सिंह

Wed, 09 Mar 2022 01:36 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 09 Mar 2022 01:36 PM IST
सार

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल की संकल्प पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाई और राज्य सरकार पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Sehore: In the Congress government, the youth used to become education workers, panchayat workers: Jaivardhan Singh
संकल्प पदयात्रा में शामिल जयवर्धन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल की संकल्प पदयात्रा में मंगलवार को पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह शामिल हुए। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाई और वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधा। जयवर्धन सिंह ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी। तब गांवों से शिक्षाकर्मी और पंचायत कर्मी बना करते थे। परंतु आज रोजगार के अधिपति नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों के युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। महंगाई की मार लगातार आमजनों पर पड़ रही है। कमलनाथ जी ने किसानों का कर्जा माफ किया, योजना बनाई और लाखों किसानों के कर्ज माफ हुए। हम अगले चरण में किसानों का कर्जा माफ करने वाले थे। परंतु सिंधिया जी ने सौदा कर लिया। 
विज्ञापन


बता दें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के घर चलो, घर-घर चलो अभियान एवं जन जागरण अभियान के तहत इछावर विधानसभा के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने  संकल्प पदयात्रा  निकाल रहे हैं। इसके तहत इछावर विधानसभा के गांवों में संकल्प पदयात्रा निकाली जा रही है। पदयात्रा दसवें दिन बिलकिसगंज से पांगरी के लिए रवाना हुई। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह, राजगढ़ के पूर्व विधायक हेमराज सिंह भी शामिल हुए। 
विज्ञापन


सागोनी में संकल्प यात्रा का स्वागत
संकल्प यात्रा का ग्राम सागोनी में ग्रामीणों मे जोरदार स्वागत किया।  देवकरण धनगर ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर कांग्रेस का दामन थामा। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने उनका पुष्प माला से स्वागत। संकल्प पदयात्रा के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि कहां है लोकपाल, बड़े ही षड्यंत्र से 2014 से पूर्व अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी की बी टीम बनकर आंदोलन किया। जिसमें एक दिल्ली का मुख्यमंत्री, व एक देश का प्रधानमंत्री बन कर बैठे हैं। जो महंगाई की बात करते थे, उस समय एक नारा था कि बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार। परंतु भाई कमरतोड़ महंगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed