{"_id":"61fcde7e5284a9091e73496e","slug":"sehore-death-of-an-old-woman-crossing-the-road-on-bhopal-indore-highway-family-members-created-a-ruckus-in-the-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीहोर: भोपाल-इंदौर हाईवे पर सड़क पार कर रही वृद्ध महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीहोर: भोपाल-इंदौर हाईवे पर सड़क पार कर रही वृद्ध महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया जमकर हंगामा
Fri, 04 Feb 2022 01:36 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:36 PM IST
सार
भोपाल-इंदौर हाईवे पर सड़क हादसे में गुरुवार को वृद्ध महिला की मौत हो गई। परिजनों ने कार चालक पर कार्रवाई की मांग करते हुए अस्पताल में ही हंगामा कर दिया। पुलिस ने हालात को संभाला।
विज्ञापन
Sehore: सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीहोर के कोतवाली थाने के अंतर्गत भोपाल-इंदौर हाईवे बायपास मार्ग पर हुआ। भोपाल की ओर से आ रही एक कार की टक्कर से पैदल जा रही 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
मिली जानकारी के अनुसार शेरपुर में रहने वाली 60 वर्षीय महिला आमला बी पति वहीद खां जब बायपास मार्ग से अपने घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी, उस समय भोपाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक एमपी 04 ईबी 9133 ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर हो गई। कार चालक महिला को अस्पताल लाया जहां महिला की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। अस्पताल में भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मामले की बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाइश दी और मामला शांत कराया। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए पीएम रूम पहुंचाया गया तथा कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।