फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore Crime News: Father is making rounds of police station for missing daughter for a month, pleading with CM

Sehore Crime News: एक महीने से लापता बेटी के लिए थाने के चक्कर लगा रहा है पिता, सीएम से लगाई गुहार

Sat, 21 May 2022 07:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 21 May 2022 07:34 PM IST
सार

सीहोर जिले के मंडी थाने के ग्राम कचनारिया से करीब एक माह पहले नाबालिग बच्ची लापता हो गई थी। पिता ने पड़ोस में रहने वाले लड़के पर अपहरण करने की शंका जताई है। पिता का कहना है कि आरोपी मेरी बेटी को घर की चद्दर तोड़कर उठा ले गए हैं, पर पुलिस कुछ नहीं कर रही है।

विज्ञापन
Sehore Crime News: Father is making rounds of police station for missing daughter for a month, pleading with CM
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले में एक पिता अपनी नाबालिग बच्ची को तलाश करने की गुहार लगाने थाने के चक्कर काट रहा है। पिता ने पड़ोस में रहने वाले लड़के पर अपहरण करने की शंका जताई है। पिता का कहना है कि आरोपी मेरी बेटी को घर की चद्दर तोड़कर उठा ले गए हैं, पर पुलिस कुछ नहीं कर रही है। लापता बालिका की छोटी बहन ने सीएम से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार घटना एक माह पुरानी मंडी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम कचनारिया की है। यहां रहने वाले एक परिवार की नाबालिग बेटी गायब है। पिता ने पुलिस को बताया कि दादी के पास सो रहीं नाबालिक बेटी को बदमाश घर की चददर तोड़ कर उठा ले गए। घटना को पड़ोस में रहने वाले लड़के और उस के साथियों ने ही अंजाम दिया है। पिता ने मंडी थाना पहुंचकर बेटी के अपहरणकर्ताओं के नाम और मोबाईल नम्बर तक पुलिस को बताए हैं, यही नहीं रुपये लेकर बेटी को सकुशल बदमाशों के चुंगुल से छुड़ाने का दावा करने वाले व्यक्ति की मोबाइल रिकार्डिंग भी सुना दी है।
विज्ञापन

 
मंडी थाना पुलिस ने धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया था। मजबूर पिता लापता बेटी के लिए मंडी थाने के लगातार चक्कर लगा रहा है। अपहरणकर्ताओं के कब्जे में फंसी नाबालिग को बचाने के लिए अब छोटी बहन ने मामाजी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मदद की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि मेरी दीदी को बचा लीजिए मामाजी, पुलिस कुछ नहीं कर रही है वो लोग दीदी को मार देंगे या कहीं बेंच देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
फरियादी पिता ने बताया कि खेती-किसानी का काम करते हैं। कुएं वाले खेत पर मकान बना है तथा दूसरा मकान खेत की दूसरी मेढ़ पर बना है। तीन लड़की व दो लड़के हैं। सबसे बड़ी बेटी अपनी वृद्ध दादी और छोटी बेटी के साथ 11 अप्रैल की रात दूसरे मकान में सो रही थी। मेरी पत्नी एवं मेरे दोनों लड़के हम लोग कुएं वाले मकान पर सोने के लिए चले गए थे। दादी और छोटी बेटी सुबह जल्दी घर आ गए लेकिन सुबह 8 बजे तक बेटी घर से नहीं आई। जाकर देखा तो वो घर में नहीं थी। बाद में मालूम पड़ा कि पड़ोसी लड़का भी नही है और घर की सीढ़ी पर लगी चददर भी टूटी हुई है। मोबाइल पर अंजान व्यक्ति का फोन आया कि बेटी वापस दिला देंगे पांच लाख रुपये ले लो, राजीनामा कर लो। पुलिस को रिकार्डिंग और बेटी को अपहरण कर ले जाने वालों के नाम भी बताए, लेकिन मंडी थाना पुलिस ने हमारी एक नहीं सुनी। पुलिस बार बार लोकेशन ट्रेस करने की ही बात कह रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed