फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore: Car going from Ujjain to Bhopal overturned near Lasudia Parihar, mother dies, youth injured along with father and two sisters

सीहोर: उज्जैन से भोपाल जा रही कार लसूड़िया परिहार के पास पलटी, मां की मौत, पिता-दो बहनों के साथ युवक घायल

Wed, 05 Jan 2022 04:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 05 Jan 2022 04:05 PM IST
सार

उज्जैन से भोपाल की तरफ आ रही कार इंदौर-भोपाल हाईवे पर ग्राम लसूड़िया परिहार के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार एक महिला की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन
Sehore: Car going from Ujjain to Bhopal overturned near Lasudia Parihar, mother dies, youth injured along with father and two sisters
कार पलटने से एक महिला की मौत हो गई। प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : pixabay

विस्तार

इंदौर-भोपाल हाईवे पर ग्राम लसूड़िया परिहार के पास उज्जैन से भोपाल की तरफ आ रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में एक ही परिवार के लोग सवार थे। हादसे में कार में सवार मां की मौत हो गई, वहीं कार चला रहा युवक, उसके पिता और दो बहनें यानी कुल चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार को हुआ था। भोपाल के तुलसी नगर में रहने वाले हिमांशु खोगंल कार में अपनी मां मुक्ता खोगंल, पिता अशोक खोगंल, बहन आयूषी खोगंल और ईशा खोगंल के साथ उज्जैन से भोपाल जा रहे थे। मंगलवार को शाम के समय कार ग्राम लसूड़िया परिहार के पास अनियंत्रित होकर पलटी खा गई, जिससे कार में सवार महिला मुक्ता खोगंल की मौके पर मौत हो गई, वही कार चला रहे हिमांशु व उनके पिता अशोक खोगंल, बहन आयुषी खोगंल और ईशा घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 से घायलों को चिरायु अस्पताल भोपाल रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed