{"_id":"6624c8cde2a8ac65720400c4","slug":"scorpio-collides-with-bike-on-orchha-road-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ओरछा रोड पर बाइक में स्कार्पियो ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ओरछा रोड पर बाइक में स्कार्पियो ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौके पर हुई मौत
Sun, 21 Apr 2024 01:35 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 21 Apr 2024 01:35 PM IST
सार
MP News: जिले के पृथ्वीपुर पुलिस थाने के अंतर्गत पृथ्वीपुर से ओरछा रोड पर बीती रात्रि करीब 10 बजे के आसपास एक बाइक को स्कार्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई है।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पृथ्वीपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रात में करीब 10 बजे के आसपास हुई, जिसमें जेर गांव के रहने वाले 34 वर्षीय अशोक वंशकार जो अपनी बाइक से ओरछा की ओर जा रहे थे, वहीं तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने आकर जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद इसकी सूचना पृथ्वीपुर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
शव का कराया गया पोस्टमार्टम
पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को सरकारी अस्पताल लेकर आई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। पृथ्वीपुर पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात स्कॉर्पियो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद आज पृथ्वीपुर में मृतक का पोस्टमार्टम कराकर लाश परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
