फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   scooty rider died in a road accident in Barwah 24 people died in a Khargone road accident in morning

Khargone Accident: बड़वाह में सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत, बस गिरने से सुबह 24 लोगों की गई थी जान

Tue, 09 May 2023 10:17 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 09 May 2023 10:17 PM IST
सार

घटना के चश्मदीद राहगीर नारायण ने बताया कि जब वे अपने ऑटो से जा रहे थे तो उनके सामने से एक आयशर आ रही थी, जिसने तीन सवारियों वाली एक स्कूटी को टक्कर मार दी। नारायण ने बताया कि स्कूटी सवार युवतियों ने आयशर से आगे निकलने के लिए उसे क्रॉस कर आगे बढ़ी तब अचानक उन्होंने ब्रेक लगा दिया।

विज्ञापन
scooty rider died in a road accident in Barwah 24 people died in a Khargone road accident in  morning
अस्पताल में घायलों का जारी है इलाज। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

खरगोन जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 24 लोगों की जान चली गई, वहीं 43 लोग घायल हो गए। दर्दनाक घटना को अभी 10 घंटे भी नहीं गुजरे थे कि जिले में एक और सड़क हादसा हो गया। हादसे में स्कूटी सवार एक युवती की मौत हो गई तो वहीं दो अन्य घायल हो गए। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
खरगोन जिले के बड़वाह में खंडवा-इच्छापुर मार्ग पर आम वाले बाबा के पास स्कूटी सवार तीन युवतियां आइशर की चपेट में आ गईं थी। ओंकारेश्वर निवासी तीनों युवतियां एक ही स्कूटी पर सवार थीं। इस दौरान पीछे से आ रहे वाहन आयशर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें नंदा सोलंकी की मौके पर ही मौत हो गई। नंदा के साथ ही बैठी नंदिनी सोलंकी और नेहा गंभीर रूप से घायल हो गईं। इन्हें राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बता दें, इसी खंडवा इच्छापुर मार्ग पर कल भी एक मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। 

विज्ञापन

जानिए, क्या बोला चश्मदीद
घटना के चश्मदीद राहगीर नारायण ने बताया कि जब वे अपने ऑटो से जा रहे थे तो उनके सामने से एक आयशर आ रही थी, जिसने तीन सवारियों वाली एक स्कूटी को टक्कर मार दी। नारायण ने बताया कि स्कूटी सवार युवतियों ने आयशर से आगे निकलने के लिए उसे क्रॉस कर आगे बढ़ी तब अचानक उन्होंने ब्रेक लगा दिया, जिससे संतुलन बिगड़ने से वे गिर गई, जिस वजह से पीछे आ रहे आयशर वाहन ने उन्हें रौंद दिया। नारायण ने बताया कि उन्होंने अपना ऑटो रोककर आयशर वाहन को धक्का मार कर पीछे किया और घायल युवतियों को अपने ऑटो में डालकर अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed