{"_id":"63ecd84cb5f44070ef0eaaf1","slug":"scindia-taught-children-during-inspection-of-anganwadi-in-gwalior-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: सिंधिया ने आंगनवाड़ी के बच्चों को पढ़ाया, कहा- मन करता है मैं भी महीने में एक दिन पढ़ाऊं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: सिंधिया ने आंगनवाड़ी के बच्चों को पढ़ाया, कहा- मन करता है मैं भी महीने में एक दिन पढ़ाऊं
Wed, 15 Feb 2023 06:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 15 Feb 2023 06:38 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री सिंधिया विकास यात्रा के तहत नया बाजार में पहुंचे। वहां उन्होंने आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी में मौजूद बच्चों से उनकी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित बातचीत की।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बुधवार को उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया विकास यात्रा लेकर नया बाजार के गड्डे वाले मोहल्ले में पहुंचे। जहां उन्होंने यात्रा के दौरान आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया। साथ ही सिंधिया ने आंगनवाड़ी में मौजूद बच्चों को पढ़ाया। इस दौरान सिंधिया ने कहा कि मुझे अच्छा लगता है पढ़ाना, मन करता है कि महीने में एक दिन पढ़ाऊं। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सरकार की विकास यात्राओं का दौर लगातार जारी है।
विज्ञापन
'नौ साल में 220 एयरपोर्ट बनाने का लक्ष्य'
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उड्डयन मंत्रालय को लेकर कहा है कि नौ साल में 74 एयरपोर्ट बने हैं, 220 एयरपोर्ट बनाने का लक्ष्य है। आज रीवा जा रहा हूं नए एयरपोर्ट के लिए। अब प्रतिदिन चार लाख लोग हवाई सफर करते हैं। सिंधिया ने कहा कि एयर इंडिया ने 470 विमानों के ऑर्डर के साथ दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी एविएशन डील फाइनल कर ली। फ्रेंच कंपनी एयरबस और अमेरिकी कंपनी बोइंग से सौदा किया है। एयर इंडिया को एयरबस 250 और बोइंग 220 विमान देगा। एयरबस इसी साल के अंत तक विमानों की डिलीवरी भी शुरू कर देगी।
विज्ञापन
'ग्वालियर को हम विकास से जोड़ रहे'
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे कहा कि ग्वालियर को हम विकास से जोड़ रहे है, लगभग 16 हजार करोड़ रुपये से ग्वालियर का विकास कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होनें कहा कि 18 तरीख को श्योपुर के कूनो में 12 और चीते आ रहे हैं, जो वहां की तस्वीर को बदल देंगे। यानी देश में कहीं चीता होगा तो अब श्योपुर के कूनो में होगा।
विज्ञापन
