{"_id":"5fcc05338ebc3ecfa2148fcf","slug":"schools-up-to-8th-class-will-remain-closed-till-31st-march-due-to-corona-virus-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: कोरोना वायरस के चलते आठवीं कक्षा तक के स्कूल 31 मार्च तक रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: कोरोना वायरस के चलते आठवीं कक्षा तक के स्कूल 31 मार्च तक रहेंगे बंद
Sun, 06 Dec 2020 03:39 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, भोपाल
एजेंसी, भोपाल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 06 Dec 2020 03:39 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : twitter.com/OfficeofSSC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य में पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, आगामी शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल 2021 से प्रारंभ होगा। कक्षा पहली से आठवीं तक प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं होंगी तथा इनकी कक्षाएं शीघ्र प्रारंभ होंगी। कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य सावधानियों का पूरा पालन किया जाएगा। कक्षा 9वीं एवं 11 के विद्यार्थियों को सप्ताह में एक या दो दिन स्कूल बुलवाया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में मार्गदर्शन के लिए शिक्षाविदों की एक समिति बनाई जाए। देश के अन्य राज्यों की शिक्षा पद्धति का अध्ययन कर प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ शिक्षा पद्धति लागू की जाए।
विज्ञापन
