फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Schools filled with water due to heavy rains in Bichua of Chhindwara, rivers and streams in spate, lower settlements submerged

Chhindwara: बिछुआ में भारी बारिश से स्कूलों में भरा पानी, उफान पर नदी-नाले, निचली बस्तियां जलमग्न

Tue, 12 Jul 2022 12:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 12 Jul 2022 12:50 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण इलाकों के हाल खराब हो रहे हैं। भारी बारिश के चलते बिछुआ नगर में पानी भर गया। बारिश का पानी एक स्कूल में भी घुस गया, जिसके चलते बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Schools filled with water due to heavy rains in Bichua of Chhindwara, rivers and streams in spate, lower settlements submerged
स्कूल में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण इलाकों के हाल खराब हो रहे हैं। भारी बारिश के चलते बिछुआ नगर में पानी भर गया। बारिश का पानी एक स्कूल में भी घुस गया, जिसके चलते बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के निचले इलाकों में भी पानी भर गया है। वहीं, लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन


छिंदवाड़ा से नागपुर का संपर्क टूटा
भारी बारिश के चलते छिंदवाड़ा से नागपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित गहरा नाला में बाढ़ आ जाने के कारण छिंदवाड़ा नागपुर का संपर्क टूट गया है, यहां पिछले 2 घंटे से नाले में तेज बहाव होने के कारण आवागमन पूरी तरह से ठप्प है। लोग खमारपानी वाले मार्ग से आवागमन करने को मजबूर है।
विज्ञापन


ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक छिंदवाड़ा में भारी बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो आने वाले 24 घंटों में काफी तेज बारिश होने के आसार है। वहीं, जिला प्रशासन ने लोगों से नदी नालों को बाढ़ के समय पार  करने की भी चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed