फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   scandal: Fraudster arrested from Pune for extorting money from girls by creating fake modeling company

ग्लैमर का धोखा: मॉडलिंग की फर्जी कंपनी बनाकर लड़कियों से पैसे वसूलने वाला धोखेबाज पुणे से गिरफ्तार

Fri, 12 Nov 2021 02:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 12 Nov 2021 02:02 PM IST
सार

पुणे निवासी विग्नेश शेट्टी लड़कियों को मॉडलिंग का लालच देता था। उनसे फोटो शूट करवाता था। रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे लेता था। फिर फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। 
 

विज्ञापन
scandal: Fraudster arrested from Pune for extorting money from girls by creating fake modeling company
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

इंदौर साइबर पुलिस ने पुणे के एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो मॉडलिंग कराने के नाम पर लड़के-लड़कियों से पैसे वसूलता था। आरोपी इंस्टाग्राम पर उन लड़के-लड़कियों से संपर्क करता था, जो मॉडलिंग में रुचि रखते थे। उनसे रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे वसूलता था। पैसे आने पर नंबर ब्लॉक कर देता था। इसके बाद सिलेक्शन हो गया है कहकर रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे मांगता था। फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी करता था।  
विज्ञापन


इंदौर में स्टेट साइबर सेल में एसपी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि 30 जनवरी 2021 को निकिता (परिवर्तित नाम) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इंस्टाग्राम पर राइजिंग स्टार नाम की आईडी से फरवरी 2020 में उसे मॉडलिंग का ऑफर मिला था। उसने कंपनी के ईमेल आईडी पर अपना पोर्टफोलियो भेज दिया था। लॉकडाउन की वजह से बात इधर-उधर हो गई। निकिता को भी लगा कि अब कुछ नहीं हो रहा है तो उसने भी ध्यान नहीं दिया। जनवरी 2021 में एक अज्ञात आईडी से उसे पोर्टफोलियो में भेजे गए फोटो मिले। यह मैसेज भी मिला कि उसका सिलेक्शन हो गया है। उसे रजिस्ट्रेशन के लिए 500 रुपए चुकाने होंगे। निकिता को शक हुआ तो उसने साइबर सेल से संपर्क किया और आईटी एक्ट की धारा 66सी, 67ए के तहत केस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन


साइबर पुलिस की टीम पुणे गई और जांच की। आरोपी को इंदौर बुलाया गया। जांच के दौरान सामने आए तथ्यो के आधार पर विग्नेश से पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन तथा मोबाइल सिम जब्त की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात का तरीकाः आरोपी ने बताया कि वह मॉडलिंग के नाम पर लड़के-लड़कियों से पोर्टफोलियो बुलवाता था। रजिस्ट्रेशन के नाम पर 500 रुपए जमा करने को कहता था। जो पैसे दे देते थे, उन्हें उसी समय ब्लॉक कर देता था। इसके बाद बोल्ड फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed